Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करीना कपूर ने करिश्मा कपूर पर लुटाया प्यार, बोलीं- अगर दीदी साथ न हों तो मेरा एक दिन भी ठीक से नहीं गुजर सकता

Kareena Kapoor Emotional Message: करीना कपूर का एक पुराना वीडियो फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने करिश्मा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। करीना ने कहा कि वह हर मामले में करिश्मा जैसी बनना चाहती हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 28, 2026 | 03:02 PM

करिश्मा कपूर और करीना कपूर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kareena Kapoor And Karisma Kapoor Bonding: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर का रिश्ता हमेशा से लोगों के लिए मिसाल रहा है। दोनों ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है, लेकिन स्टारडम के बावजूद उनके बीच का प्यार और अपनापन कभी कम नहीं हुआ। यही वजह है कि जब भी दोनों एक-दूसरे के बारे में बात करती हैं, फैंस का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों करीना कपूर का एक पुराना वीडियो मैसेज फिर से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया था।

दरअसल, यह वीडियो मशहूर टॉक शो ‘जीना इसी का नाम है’ का है, जिसमें करिश्मा कपूर मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस दौरान करीना कपूर ने एक खास वीडियो मैसेज भेजा था। अपने संदेश में करीना ने कहा कि वह अपनी बड़ी बहन को सिर्फ बहन नहीं बल्कि अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा और आदर्श मानती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि वह हर मामले में करिश्मा जैसी बन सकें।

करीना कपूर हुई भावुक

करीना ने भावुक अंदाज में कहा कि आपकी जिन बातों की मैं तारीफ करती हूं, उनकी कोई गिनती नहीं है। आपकी खूबियों की सूची इतनी लंबी है कि उन्हें शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। आज के समय में बहुत कम लड़कियां ऐसी होती हैं जिन्हें पता होता है कि उन्हें जिंदगी से क्या चाहिए और कैसे आगे बढ़ना है। मैं आपकी हर बात की प्रशंसा करती हूं।

सम्बंधित ख़बरें

‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं

कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी

‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बावजूद नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’, 8वें दिन कमाई के साथ बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड

करीना कपूर ने की करिश्मा की तारीफ

करीना कपूर ने आगे कहा कि तारीफ शब्द भी करिश्मा के लिए छोटा पड़ जाता है, क्योंकि उनके पास अपनी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त करने के लिए सही शब्द ही नहीं हैं। वह हर दिन कोशिश करती हैं कि अपनी बहन जैसी बन सकें। करीना ने अपने संदेश में यह भी स्वीकार किया कि करिश्मा हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि आप हमेशा मेरा साथ देती हैं। आप मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।

ये भी पढ़ें- गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि

करीना और करिश्मा का वीडियो

शो के दौरान होस्ट फारूक शेख ने दोनों बहनों का बचपन का एक प्यारा वीडियो भी दिखाया। वीडियो में छोटी करिश्मा कपूर और करीना कपूर साथ बैठकर खाना खाती नजर आती हैं। इस दौरान करिश्मा अपनी छोटी बहन का बड़े प्यार से ख्याल रखती दिखाई देती हैं और उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाने में भी मदद करती हैं। दोनों बहनों का यह मासूम रिश्ता आज भी फैंस के दिलों को छू जाता है।

Kareena kapoor and karisma kapoor bonding emotional message video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 03:02 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Kareena Kapoor Khan
  • Karisma Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.