कृति सेनन के गाने ‘अंखियां दे कोल’ पर आगबबूला हुआ पाकिस्तानी एक्टर, संगीत चोरी का लगाया आरोप
कृति सेनन के 'दो पत्ती' फिल्म के गाने पर बवाल मच गया है। दरअसल 'अंखियां दे कोल' गाने पर चोरी का आरोप लगा है। पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने अपनी ताज़ा पोस्ट में कहा है कि इस गाने को घटिया तरीके से पेश किया गया है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: कृति सेनन और काजोल की फिल्म ‘दो पत्ती’ रिलीज होने वाली है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रीमियर से पहले ही विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया कृति सेनन का गाना ‘अंखियां दे कोल’ धूम मचा रहा है। लेकिन इस गाने को देखकर पाकिस्तानी एक्टर बौखला गए हैं। उन्होंने इस गाने पर न सिर्फ चोरी का आरोप लगाया है बल्कि इसमें कृति सेनन के प्रदर्शन को भी उन्होंने घटिया कहा है।
कृति सनों और काजोल की अपकमिंग फिल्म ‘दो पत्ती’ का गाना ‘अंखियां दे कोल’ विवादों में घिर गया है। इस गाने पर चोरी का आरोप पाकिस्तानी एक्टर ने लगाया है। पाकिस्तानी एक्टर का कहना है कि यह गाना पाकिस्तान का ओरिजिनल लोक संगीत है। जिसे पाकिस्तान की लीजेंड सिंगर ‘रेशमा’ ने गाया है। आइए जानते हैं पाकिस्तानी एक्टर ने इस गाने पर अपना विरोध जताते हुए क्या कुछ कहा है।
Imitation can be flattering, but not when it means tearing apart a classic by a legend. Please show some respect for Reshma jee and the legacy she left behind. Her music deserves to be treated with the dignity it commands, not reduced to just another sordid ripoff. pic.twitter.com/aNBLHIjGvB — Adnan Siddiqui (@adnanactor) October 20, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Pakistani Woman: अभिषेक बच्चन भी खा जाएंगे धोखा! ऐश्वर्या राय की हमशक्ल है ये पाकिस्तानी महिला
पाकिस्तान में रामायण, मुस्लिम कलाकारों ने निभाया अहम किरदार, तारीफ कर रहे लोग
पेशावर में एक और सिनेमा हॉल ढहा, खत्म होने के कगार पर पाकिस्तान का फिल्म कल्चर
सिर्फ सैनिक और राजनेताओं के लिए नहीं है देशभक्ति, दिलजीत दोसांझ पर भड़की कंगना
ये भी पढ़ें- जया बच्चन के मां के निधन की झूठी खबर से मचा हड़कंप, जीवित और स्वस्थ्य हैं…
पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया एक पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कृति सेनन की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, नकल करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन एक बेहतरीन और क्लासिकल गाने को खराब कर देना गलत बात है। आपको रेशमा जी की थोड़ी इज्जत करनी चाहिए थी। रेशम का पूरा संगीत सम्मान का अधिकारी है। यह गाना बिल्कुल घटिया प्रदर्शन है।
सोशल मीडिया एक पर भले ही अदनान सिद्दीकी ने गाने को घटिया कहा हो और इस पर चोरी का आरोप लगाए हो लेकिन सोशल मीडिया पर यह गाना धूम मचा रहा है। भारत के दर्शक इसे किसी काफी पसंद कर रहे हैं। जबकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स में अदनान सिद्दीकी को भला बुरा भी कहा है। वहीं कुछ यूजर्स अदनान सिद्दीकी का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है की कृति सेनन का नया गाना विवादों में घिरता नजर आ रहा है।
