Pakistani Woman: अभिषेक बच्चन भी खा जाएंगे धोखा! ऐश्वर्या राय की हमशक्ल है ये पाकिस्तानी महिला
Kanwal Cheema: पाकिस्तानी महिला कंवल चीमा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह दिखने में हूबहू ऐश्वर्या राय जैसी हैं। यूजर्स का मानना यह है कि अभिषेक बच्चन भी इन्हे देखकर धोखा खा जाएंगे।
- Written By: अनिल सिंह
पाकिस्तान में ऐश्वर्या राय के नाम से फेमस हैं कंवल चीमा, हूबहू मिलती है शक्ल और आवाज
Aishwarya Rai Lookalike: बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल यूं तो कई है लेकिन पाकिस्तान की यह महिला इस समय सुर्खियों में आ गई हैं। पाकिस्तान की महिला कंवल चीमा ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं। उनकी आवाज भी ऐश्वर्या राय की तरह ही है। पाकिस्तानी महिला कंवल चीमा बिजनेस वूमेन हैं, जो पाकिस्तान में बेहद लोकप्रिय हो गई हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय की तरह दिखना उनके लिए फायदेमंद नहीं था, लोग उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से करने लगे। कुछ लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते थे, तो वहीं कुछ लोग यह कहते थे कि वह ऐश्वर्या राय की जूती भी नहीं है।
कंवल चीमा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया पर वह बेहद लोकप्रिय भी हैं। उन्हें एक लाख से अधिक लोग सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। कंवल चीमा के तमाम इंटरव्यूज इंस्टाग्राम पर पब्लिश हुए हैं, जिसमें वह खुद के बारे में जानकारी देते हुए नजर आई हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि ऐश्वर्या राय की तरह दिखने उनके लिए फायदेमंद भी रहा और नुकसानदायक भी रहा।
सम्बंधित ख़बरें
‘रंगा-बिल्ला’ केस के डर से घर में कैद हो गए थे Bobby Deol, पिता धर्मेंद्र ने लगा दी थी सख्त पाबंदियां
परफेक्शनिस्ट टैग पर Vikram Bhatt की अलग राय, बोले- Aamir Khan हमेशा सुधार की गुंजाइश तलाशते रहते हैं
Lagaan के 25 साल पूरे होने पर सजा सितारों का मेला, Rekha के पैर छूती दिखीं Aamir Khan की बहन, साथ में दिए पोज
एडवेंचर कंपनी की लापरवाही ने ली जान, बिना रस्सी बांधे युवती को पुल से नीचे फेंका, VIDEO देख कांप जाएगी रूह
अभिषेक बच्चन भी धोखा खा जाएंगे
ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कंवल चीमा का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए नजर आए हैं। कुछ यूजर्स उनकी शक्ल सूरत और आवाज को देखकर हैरान भी हैं। क्योंकि वह बहू ऐश्वर्या राय जैसी है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि यह ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत हैं। दूसरे यूजर ने लिखा उनकी शक्ल ऐश्वर्या राय जैसी है और आवाज भी कुछ-कुछ ऐश्वर्या राय जैसी ही है। एक अन्य यूजर ने लिखा है इन्हें देखकर तो अभिषेक बच्चन भी धोखा खा जाएंगे।
मन ज्यादा खूबसूरत होना चाहिए
कंवल चीमा की अगर बात करें तो वह पाकिस्तानी महिला हैं और वह एक बिजनेस वुमन हैं। वो माय इंपैक्ट मीटर नाम की एक फर्म चलाती हैं, जिसकी वह सीआईए और फाउंडर हैं। इंस्टाग्राम पर कंवल चीमा बहुत लोकप्रिय हैं और उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। कंवल ने इंटरव्यू में जिस तरह की बातें की है वह समाज को बस यह बताना चाहती है कि चेहरे की खूबसूरती हमेशा नहीं रहती, इसलिए आपका मन ज्यादा खूबसूरत होना चाहिए, क्योंकि वह खूबसूरती सदा के लिए होती है।
