मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, किस वजह से उठाया आत्महत्या का कदम !
मलाइका अरोड़ा के पिता का आकस्मिक निधन हुआ है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने बिल्डिंग की छत से कूद कर खुदकुशी कर ली है। एक्ट्रेस के पिता ने अपनी जान क्यों दी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही मौका-ए-वारदात से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: मलाइका अरोड़ा के पिता ने खुदकुशी कर ली है। अनिल अरोड़ा की आत्महत्या की घटना बुधवार सुबह 9:00 बजे की है। रिपोर्ट के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता ने अपने घर के छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की। इस खबर की वजह से परिवार सदमे में है और बॉलीवुड में भी लोग हैरानी जता रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा इस समय मुंबई में नहीं है। वह पुणे में थी जब उन्हें यह घटना का पता चला। वह मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा के एक पति अरबाज खान भी मौके पर पहुंच चुके हैं। वह बांद्रा स्थित मलाइका अरोड़ा के घर के पास पुलिस से बातचीत करते हुए नजर आए हैं। पुलिस की खबर के मुताबिक बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौका-ए-वारदात से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ने नए जनरेशन के संस्कार पर उठाया सवाल, राणा दग्गुबाती ने दिया जवाब
सम्बंधित ख़बरें
Eid Mubarak: ईद के मौके पर सितारों ने दी मुबारकबाद, आर माधवन और आयशा खान ने मनाया जश्न
Malaika Arora Party: मिस्ट्री मैन के साथ कोजी अंदाज में दिखीं मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
खान परिवार के मुश्किल वक्त में साथ खड़ी एक्स बहू मलाइका, सुसर से पहुंचीं मिलने, तलाक के बाद भी कायम है रिश्ता
अर्जुन के बाद मलाइका को मिला नया प्यार! 19 साल छोटे हीरा व्यापारी की बाहों में दिखीं एक्ट्रेस, PHOTOS वायरल
मलाइका के परिवार में कोई टेंशन थी या नहीं इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। पिता अनिल अरोड़ा किस बात को लेकर परेशान थे, इस बारे में पुलिस पता लग रही है। क्या वह मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे, जो उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। इस बारे में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है, इस बारे में कोई भी जानकारी अब तक निकल कर सामने नहीं आई है।
