Eid Mubarak: ईद के मौके पर सितारों ने दी मुबारकबाद, आर माधवन और आयशा खान ने मनाया जश्न
Eid Mubarak Celebration 2026: ईद के मौके पर जन्नत जुबैर, अली गोनी, आर माधवन और हिना खान समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर फैंस को बधाई दी। किसी ने परिवार संग जश्न मनाया तो किसी ने खास पोस्ट शेयर की।
- Written By: सोनाली झा
ईद के मौके पर सितारों ने फैंस को बधाई दी (फोटो-सोशल मीडिया)
Eid Mubarak Celebs Wishes: देश और दुनिया भर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस खास मौके को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है और फैंस के साथ अपनी खुशियां साझा की जा रही हैं।
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने ईद के मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को मुबारकबाद दी। वहीं अली गोनी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो पोस्ट कर सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। दोनों सितारों के पोस्ट को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में चल रहे आर माधवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को ईद की बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
परिवार संग मनाई खुशियां
जीशान कादरी ने अपने परिवार के साथ ईद का जश्न मनाते हुए तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि यह दिन खुशियां बांटने और अल्लाह का शुक्र अदा करने का है। उनके इस भावुक संदेश को फैंस ने काफी पसंद किया। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने फैंस को ईद अल-फितर की शुभकामनाएं दी हैं। हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ हिना ने लिखा, ‘चांद मुबारक’।
मलाइका अरोड़ा और आयशा खान ने दी शुभकामनाएं
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सबको ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईद मुबारक की एक फोटो शेयर की, जिसमें सबकी खुशहाली की कामना की गई है। आयशा खान ने भी अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खाने की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ आयशा ने लिखा, ‘चांद रात मुबारक।’ इनके अलावा धनाश्री और सुनीता अहूजा समेत कई कलाकारों ने भी इस मौके पर अपने फैंस को बधाई दी।
ये भी पढ़ें- ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में अर्जुन रामपाल की एंट्री, ऋषभ शेट्टी से होगी जबरदस्त भिड़ंत
सोशल मीडिया पर छाया ईद का रंग
इस खास दिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ईद की बधाइयों से भर गए हैं। सितारे अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस त्योहार को मनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी पोस्ट्स फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं और हर कोई एक-दूसरे को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दे रहा है। कुल मिलाकर, इस साल की ईद भी खुशियों, प्यार और एकजुटता का संदेश लेकर आई है, जिसमें सितारों ने अपने अंदाज में रंग भर दिए हैं।
