-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Kartik Aaryan Shared The Song Tera Yaar Hoon Main On The Occasion Of Friendship Day
कार्तिक आर्यन ने शेयर किया ‘तेरा यार हूं मैं’ गाना, फैंस को बोले- हैप्पी फ्रेंडशिप डे
- Written By: सोनाली झा
एक्टर कार्तिक आर्यन ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपनी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के हिट गाने 'तेरा यार हूं मैं' का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने फैंस को हैप्पी फ्रेंडशिप डे भी कहा है। फ्रेंडशिप सॉन्ग 'तेरा यार हूं मैं' जिसे अरिजीत सिंह ने क्लाइमेक्स सीन में गाया है। इस फिल्म में कार्तिक यानी सोनू, सनी यानी टीटू और नुसरत यानी स्वीटी की भूमिका निभाई हैं।

(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन 4 अगस्त यानी आज फ्रेंडशिप डे मना रहे हैं। एक्टर ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपनी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के हिट गाने ‘तेरा यार हूं मैं’ का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने फैंस को हैप्पी फ्रेंडशिप डे भी कहा है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर इस गाने के वीडियो के जरिए अपने फैंस के साथ पुरानी यादों को फिर से ताजा किया है।
फ्रेंडशिप सॉन्ग ‘तेरा यार हूं मैं’ जिसे अरिजीत सिंह ने क्लाइमेक्स सीन में गाया है। इस फिल्म में कार्तिक यानी सोनू, सनी यानी टीटू और नुसरत यानी स्वीटी की भूमिका निभाई हैं। इस गाने में एक शादी का सीन दिखाया गया है, जिसमें टीटू की शादी स्वीटी से हो रही है। सोनू टीटू को स्वीटी से शादी करने से रोकने की कोशिश करता है, क्योंकि उसे स्वीटी अपनी बचपन की दोस्त के लिए सही नहीं लगती।
इसके बाद सोनू आंखों में आंसू भरकर वहां से चला जाता है और अपने बचपन के दोस्त को स्वीटी के पास छोड़ देता है। फिल्म का यह इमोशनल सीन फिल्म के प्रशंसकों के दिलों में बस गया है। लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक के अलावा सनी सिंह और नुसरत भरुचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्टर के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Naagzilla की रिलीज डेट फाइनल, वैलेंटाइन वीक में इच्छाधारी नाग बनकर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की फिल्म में गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज, प्रीतम के म्यूजिक से बढ़ी एक्साइटमेंट
‘नागजिला’ का OTT प्लान कन्फर्म! थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा कार्तिक आर्यन का इच्छाधारी नाग अवतार
‘एक्टर्स के पीछे नहीं भागता…’, कार्तिक आर्यन को लेकर प्रियदर्शन का चौंकाने वाला रिएक्शन, फैंस रह गए हैरान
कार्तिक आर्यन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि मंजुलिका को फ्रेंडशिप डे विश करो तो मानू। हैप्पी फ्रेंडशिप डे। दूसरे यूजर ने लिखा कि हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे सबसे प्यारे हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन। एक अन्य यूजर ने लिखा कि तुम मेरे दोस्त हो सोनू और तुम्हें ये पता भी नहीं है, लेकिन फिर भी खुश हूं तेरा यार हूं मैं, हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने फ्रेंडशिप डे पर शेयर की अपने खास दोस्त की फोटोज, फैंस पूछने लगे नाम
काम की बात करें तो कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई थी। कार्तिक आर्यन की फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का महा मुकाबला अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन, के साथ गेम चेंजर और कंगुवा भी होगा। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित और विद्या बालन अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में नजर आएंगी।
Kartik aaryan shared the song tera yaar hoon main on the occasion of friendship day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














