-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kartik Aaryan Ananya Panday Movie Tu Meri Main Tera Ott Release Date Prime Video
कार्तिक-अनन्या की ‘TMMTMTTM’ का OTT पर होगा धमाका, अब फ्री में देख पाएंगे ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म
- Written By: स्नेहा मौर्या
TMMTMTTM OTT Release: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अब थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। तो चलिए जानते हैं कहां रिलीज होगी।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ananya Panday And Kartik Aaryan Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले थे। खासतौर पर इसकी सिनेमैटोग्राफी और विदेशी लोकेशंस की जमकर तारीफ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार है।
OTT पर कब और कहां देखें?
रोमांटिक एंटरटेनमेंट पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है कि यह फिल्म 19 फरवरी 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। पहले इसे रेंट पर उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब दर्शक इसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकते हैं। मॉडर्न रिलेशनशिप की उलझनों और हल्के-फुल्के अंदाज में बुनी गई यह कहानी OTT ऑडियंस को लुभाने का दम रखती है।
क्या है ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कहानी?
फिल्म में कार्तिक आर्यन ने रे का किरदार निभाया है, जो एक खुशमिजाज वेडिंग प्लानर है। क्रोएशिया की खूबसूरत वादियों में उसकी मुलाकात रूमी (अनन्या पांडे) से होती है, जो एक जिद्दी और आत्मनिर्भर नॉवेलिस्ट है। शुरुआत में दोनों के बीच नोकझोंक होती है, लेकिन एक ही जगह ठहरने और साथ वक्त बिताने के दौरान दस दिनों में प्यार पनपने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने शेयर किया बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार
रवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
भूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां
Wimbledon 2026: विंबलडन में ग्लैमर का तड़का! परिवार संग पहुंचीं प्रियंका, अनन्या-श्रीलीला के लुक्स हुए वायरल
हालांकि, कहानी तब मोड़ लेती है जब रूमी अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए आगरा लौट जाती है और रिश्ते को खत्म कर देती है। इसके बाद रे अपने प्यार को वापस पाने के लिए आगरा पहुंचता है और हालात को अपने पक्ष में करने की कोशिश करता है। फिल्म प्यार, जिद, परिवार और समझदारी के बीच संतुलन बनाने की कहानी पेश करती है।
ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना की प्लेलिस्ट में छाया ‘दो दीवाने सहर में’ का गाना ‘आसमा आसमा’, वजह जानकर फैंस हुए इमोशनल
फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर
फिल्म में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, टीकू तलसानिया और करण जौहर (निर्माता) जैसे नाम भी जुड़े हैं। निर्देशन की कमान समीर विद्वांस ने संभाली है। थिएटर में भले ही फिल्म खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन OTT पर इसकी हल्की-फुल्की लव स्टोरी और स्टार पावर दर्शकों को आकर्षित कर सकती है। अगर आप रोमांटिक कॉमेडी के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
Kartik aaryan ananya panday movie tu meri main tera ott release date prime video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जलभराव में फंसी महिला की मदद के लिए रुका बाइक सवार, इंसानियत की मिसाल बना वायरल वीडियो
Jul 18, 2026 | 06:49 PMयामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने शेयर किया बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार
Jul 18, 2026 | 06:44 PMसपा नेता मानसिंह यादव का ओपी राजभर पर हमला, कहा- रेडियो की तरह कभी भी बदल लेते हैं सुर
Jul 18, 2026 | 06:42 PMसोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डिहाइड्रेशन, कीटोन लेवल बढ़ा; इलाज से किया इनकार
Jul 18, 2026 | 06:41 PMबारिश के लिए भोपाल में गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन, अनोखी परंपरा का वीडियो हुआ वायरल
Jul 18, 2026 | 06:40 PMभारत की पहली 250 टन डीजल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड ऑल-टेरेन क्रेन लॉन्च, प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा कदम
Jul 18, 2026 | 06:37 PMबारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स
Jul 18, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM













