टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबेर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल जन्नत जुबेर की तुलना सोशल मीडिया पर यूजर्स ऊर्फी जावेद के साथ कर रहे हैं। उन्हें ऊर्फी जावेद की छोटी बहन बताया जा रहा है। आइए जानते हैं किस पोस्ट पर और क्यों यूजर्स उन्हें ऊर्फी जावेद की छोटी बहन बता रहे हैं।
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
मुंबई: सोशल मीडिया पर जन्नत जुबेर काफी एक्टिव रहती हैं। फंस उनकी तस्वीरें और वीडियो को काफी पसंद करते हैं। लेकिन एक तस्वीर की वजह से जन्नत जुबेर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं, यूजर्स उन्हें उर्फी जावेद की छोटी बहन बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है मामला
टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबेर बचपन से ही टीवी पर अपना जलवा दिखा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है, इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 50 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर वह जब भी कोई तस्वीर या वीडियो साझा करती हैं। वो वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी पोस्ट की जमकर तारीफ करते हैं। लेकिन उन्होंने जो ताज़ा पोस्ट की है उस पर लोग उन की आलोचना करते हुए भी नजर आए हैं। इस तस्वीर को देखकर लोग उन की तुलना और उर्फी जावेद के साथ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ने जन्नत जुबेर की तारीफ की है। टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने लिखा है, वेरी प्रीटी। वहीं कुछ यूजर्स इस तस्वीर को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ऊर्फी जावेद की छोटी बहन, तो दूसरे ने कमेंट किया है, मुसलमानों के नाम पर कलंक। वहीं एक अन्य यूजर ने जन्नत जुबेर को छपरी बताया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जन्नत जुबेर जो हमेशा सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने फैंस से तारीफ से पाती हैं, इस पोस्ट पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
Jannat zubair share photo on instagram fans comments urfi javed ki sister