Peddi Collection Day 6: वीकडेज में नहीं रुकी 'पेड्डी' की रफ्तार, 6वें दिन राम चरण की फिल्म इतने करोड़ पार

Peddi Box Office Collection Report: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। रिलीज के 6वें दिन यानी बीते मंगलवार को भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
Peddi Box Office Collection Day 6
राम चरण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Peddi Collection Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर में इन दिनों सिर्फ एक ही स्टार के नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वह नाम है साउथ सुपरस्टार राम चरण का। उनकी हाल ही में रिलीज स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुरुआती वीकेंड में धमाल मचाने के बाद फिल्म 'पेद्दी' ने बीते मंगलवार को भी अपनी बादशाहत कायम रखी है।

कामकाजी डे होने के बावजूद भी दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट भी फिल्म पेद्दी को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर हैरान हैं। ऐसा लग रहा है कि अभिनेता राम चरण का जादू एक बार फिर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

पिछली फिल्मों के घाटे की भरपाई करने उतरा सुपरस्टार

अभिनेता राम चरण के करियर के लिए यह फिल्म बेहद खास मानी जा रही थी। दरअसल पिछले साल रिलीज हुई राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल नहीं दिखा सकी थी जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इसके बाद सुपरस्टार ने फिल्म पेद्दी पर बहुत बड़ा दांव खेला था। उनके फैंस भी अपने चहेते कलाकार की एक बड़ी और धमाकेदार हिट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जिस तरह से इस फिल्म को प्यार मिल रहा है, उससे यह साफ हो गया है कि जनता जनार्दन को फिल्म की स्टोरी और राम चरण का अंदाज बेहद पसंद कर रहे है।

वर्किंग डे में भी हुई छप्परफाड़ कमाई

सिनेमाघरों के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म पेद्दी ने बीते मंगलवार को सबको चौंका दिया है। सोमवार की तुलना में भले ही कलेक्शन में मामूली गिरावट आई हो, लेकिन वीकडेज के लिहाज से यह आंकड़े बेहतरीन हैं। फिल्म पेद्दी ने 6वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 9.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। किसी भी फिल्म के लिए रिलीजिंग के 6वें दिन और वो भी कामकाजी दिन में लगभग 10 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई करना अमुमन मुश्किल हो जाता है।

घरेलू और वैश्विक स्तर पर बनाया नया रिकॉर्ड

फिल्म पेद्दी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन के मामले में अब 180 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गई है। जिस तेज रफ्तार से फिल्म ने रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि अगले एक या दो दिनों में ये फिल्म आसानी से 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही इतिहास बना लिया है। वैश्विक स्तर पर फिल्म पेद्दी ने अब तक 313 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

बॉलीवुड की दो दिग्गज फिल्में हुई चारों खाने चित

फिल्म 'पेद्दी' की कामयाबी इसलिए भी बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि फिल्म पेद्दी का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी हिंदी फिल्मों से था। सिनेमाघरों में इस फिल्म की सीधी टक्कर एक्टर वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की 'बंदर' से हुई थी।

लेकिन अभिनेता राम चरण के जबरदस्त स्टारडम और स्टोरी की ताकत के आगे बॉलीवुड के दोनों दिग्गज पूरी तरह पस्त नजर आ रही हैं। इन दोनों बड़ी फिल्मों को पछाड़कर साउथ की यह फिल्म कमाई के आंकड़ों में बहुत आगे निकल चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com