Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आईफा रॉक्स में हनी सिंह और लूलिया वी वंतूर करेंगे परफॉर्म, दिलकश संगीत और जश्न की रात

बहुप्रतीक्षित आईफा फेस्टिवल 2024 का आयोजन 27 सितंबर, 2024 से यास द्वीप, अबू धाबी में शुरू होगा, जिसका समापन रविवार, 29 सितंबर को ग्रैंड सोभा रियल्टी आईफा रॉक्स के साथ होगा, जिसे नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत और मैसूर द्वारा सह-संचालित किया जाएगा।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Sep 24, 2024 | 07:23 PM

आईफा रॉक्स में हनी सिंह और लूलिया वी वंतूर करेंगे परफॉर्म

Follow Us
Close
Follow Us:

* रविवार, 29 सितम्बर | सोभा रियल्टी आईफा रॉक्स, नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत, मैसौर द्वारा सह-संचालित
* होस्ट: सिद्धांत चतुवेर्दी और अभिषेक बनर्जी
* कलाकार: शंकर-एहसान-लॉय, शिल्पा राव, हनी सिंह, लूलिया वी वंतूर

मुंबई: आईफा रॉक्स संगीत, ग्लैमर और स्टार पावर का एक रोमांचक मिश्रण होने का वादा करता है, जो एक शानदार जश्न के लिए इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक साथ लाएगा। इस कार्यक्रम की मेजबानी सिद्धांत चतुवेर्दी और अभिषेक बनर्जी करेंगे, जिसमें शंकर-एहसान-लॉय, शिल्पा राव, हनी सिंह और लूलिया वंतूर जैसे प्रसिद्ध कलाकार एक से बढ़कर एक रोमांचक प्रस्तुतियाँ देंगे। शाम की शुरुआत प्रसिद्ध त्रिमूर्ति शंकर-एहसान-लॉय के साथ होगी, जिनकी भावपूर्ण रचनाएँ तीन दशकों से भी अधिक समय से बॉलीवुड संगीत को परिभाषित कर रही हैं। उनकी प्रस्तुति इंडस्ट्री में उनकी उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मनाते हुए क्लासिक हिट और समकालीन धुनों का एक मनोरम मिश्रण पेश करेगी।

उनके साथ बेहद प्रतिभाशाली शिल्पा राव भी शामिल होंगी, जो अपनी सशक्त गायकी और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। वे भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक मशहूर पार्श्व गायकों में से एक के रूप जानी जाती हैं। अपनी दमदार प्रस्तुतियों और मधुर गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। उत्साह को दोगुना करते हुए, हनी सिंह रैप और बॉलीवुड बीट्स का अपना सिग्नेचर फ्यूज़न पेश करेंगे। अपने चार्ट-टॉपिंग हिट्स और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाने वाले, हनी सिंह अपनी दमदार प्रस्तुतियों के माध्यम से फैंस को थिरकने के लिए मजबूर कर देंगे।

सम्बंधित ख़बरें

वो खिलाड़ी जिसका मैदान पर अधूरा रहा सपना, ड्रेसिंग रूम में बैठकर जीत लिया वर्ल्ड कप

Weekly Horoscope 12-18 Jan 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना साप्ताहिक भाग्यफल और उपाय

500KM रेंज वाली टोयोटा की इलेक्ट्रिक SUV, 19 जनवरी को हो सकता है बड़ा लॉन्च

एक आदेश और पूरा इलाका ऑफलाइन! सरकार मिनटों में इंटरनेट कैसे बंद कर देती है?

ये भी पढ़ें- इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ‘डेमोंटे कॉलोनी’ समेत 7 फिल्में, यहां देखें लिस्ट

इस शानदार लाइनअप को पूरा करते हुए लूलिया वंतूर की मनमोहक मंच उपस्थिति और गायन प्रतिभा महफिल में चार चाँद लगाने का काम करेगी। आईफा रॉक्स सिर्फ संगीत के बारे में नहीं है, यह पर्दे के पीछे की तकनीकी प्रतिभा को उजागर करते हुए भारतीय सिनेमा के प्रमुख लोगों को भी सम्मानित करेगा। सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग्स, एडिटिंग, कोरियोग्राफी, साउंड डिज़ाइन और स्पेशल इफेक्ट्स सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। यह उत्सव भारतीय सिनेमा के गुमनाम नायकों का सम्मान करते हुए, फिल्मों को जीवंत बनाने वाली रचनात्मकता और तकनीकी कुशलता को मान्यता देता है।

Honey singh and iulia v vantur to perform at iifa rocks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2024 | 07:23 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.