- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Gadar 3 Sunny Deol Ameesha Patel Film To Go On Floor Soon
गदर 3 की तैयारी में जुटे मेकर्स ! अमीषा पटेल और सनी देओल की फिर होगी वापसी
गदर 3 की तैयारी में मेकर्स जुट गए हैं एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी रुपहले पर्दे पर देखने को मिलेगी। गदर पार्ट 1 और गदर पार्ट 2 के बीच में लंबा गैप था लेकिन गदर 3 जल्द ही दर्शकों के बीच आ सकती है।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: 15 जून 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ ने सनी देओल के करियर को एक बार फिर पटरी पर ला दिया था। वहीं अमीषा पटेल का सकीना वाला किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। दरअसल यह फिल्म सरदार बूटा सिंह की कहानी से प्रेरित थी, जिसे काफी पसंद किया गया। 22 साल बाद गदर 2 के रूप में इसका सीक्वल आया। जिसने एक बार फिर सनी देओल के प्रशंसकों को देश भक्ति में डूबे हुए अपने हीरो को देखने का मौका दिया। गदर के पहले भाग और दूसरे भाग में 22 साल का लंबा अंतराल था, लेकिन अब खबर यह है कि गदर 3 की कहानी के लिए मेकर्स ने तैयारी शुरू कर दी है और गदर 3 जल्द ही सिनेमाघर में दस्तक देगी।
गदर 2 के बाद अमीषा पटेल और फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा के बीच मतभेद की बात खुलकर सामने आई, लेकिन दोनों ने ही एक दूसरे की आलोचना के साथ-साथ यह भी कहा कि हम एक परिवार का हिस्सा हैं। अमीषा पटेल ने तो यह तक कह दिया कि हमारे बीच मतभेद कभी खत्म नहीं होगा, लेकिन हम एक परिवार हैं और अनिल शर्मा के साथ वह गदर 3 में काम करने के लिए भी तैयार हैं। अमीषा पटेल के इसी बयान के बाद से यह कयास लगाया जा रहा है कि गदर 3 की तैयारी में मेकर्स जुटे हुए हैं।
गदर 3 की कहानी क्या होगी और फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कब होगी, इसके बारे में कोई भी औपचारिक जानकारी अभी मेकर्स की तरफ से नहीं आई है, लेकिन खबर है कि जिस तरह से सोशल मीडिया पर गदर 3 की डिमांड फिल्म के प्रशंसक कर रहे हैं उसको देखकर मेकर्स ने भी गदर 3 बनाने का पूरा मन बना लिया है। कहानी के चुनाव के बाद गदर 3 का ऐलान किया जा सकता है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होती है और यह फिल्म सिनेमाघर तक कब पहुंचती है। कहा यह भी जा रहा है कि गदर 3 और गदर 2 के बीच का अंतर कम रहने वाला है, ऐसे में यह दर्शकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
Gabru Update: गबरू की रिलीज फिर टली, मई में नहीं आएंगी सनी देओल की फिल्म, अब नई डेट पर सस्पेंस
Gadar 3 sunny deol ameesha patel film to go on floor soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMमेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














