नंदू सिगरेट को पीने से नहीं रोक पाएंगे अक्षय कुमार, सिनेमा घरों से एंटी स्मोकिंग ऐड को हटाने का फैसला
अक्षय कुमार की एंटी स्मोकिंग ऐड जिसमें वह नंदू को हीरोगिरी का पाठ सिखाते हुए नजर आते हैं, उसे हटा दिया गया है। अब सिनेमाघर में नंदू का फू-फू करते और अक्षय कुमार का ज्ञान देते वीडियो नजर नहीं आएगा। सेंसर बोर्ड ने इस विज्ञापन को हटाने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया पर विज्ञापन हटाए जाने की खबर पर खुशी जताई जा रही है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: सिनेमाघर में दिखाया जाने वाला एंटी स्मोकिंग विज्ञापन अब हटा दिया गया है। अब से अक्षय कुमार नंदू को सिगरेट छोड़ने के लिए ज्ञान देते हुए नजर नहीं आएंगे। सोशल मीडिया पर विज्ञापन हटाए जाने के बाद से लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल लोगों का यह कहना है कि वह इस विज्ञापन को देख-देख कर ऊब गए थे। सीबीएफसी ने इस विज्ञापन को हटाने का फैसला किया है और उसकी जगह अब कोई और विज्ञापन नजर आएगा, हालांकि नया विज्ञापन किस विषय पर आधारित होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
जब भी दर्शक फिल्म देखने थिएटर पहुंचते थे तो फिल्म शुरू होने से पहले ही एंटी स्मोकिंग विज्ञापन दिखाया जाता था। लेकिन अब सेंसर बोर्ड ने इस विज्ञापन को हटाने का फैसला किया है। अब से अक्षय कुमार और नंदू का वीडियो नजर नहीं आएगा। इस पर लोग खुशी और नाराजगी जता रहे हैं, सोशल मीडिया पर विज्ञापन हटाए जाने को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी गई है। कुछ लोगों का यह मानना है कि एंटी स्मोकिंग विज्ञापन को नहीं हटाना चाहिए था, जबकि कुछ लोगों का यह मानना है कि विज्ञापन देखकर वह लोग ऊब गए थे ऐसे में अगर विज्ञापन हटा दिया गया है तो यह अच्छी खबर है।
ये भी पढ़ें- वरुण धवन का बड़ा खुलासा, बोले- आदित्य चोपड़ा ने एक्शन…
सम्बंधित ख़बरें
रवीना टंडन ने उधेड़ी इंडस्ट्री की बखिया, बताया क्यों एक्ट्रेसेज को नहीं मिलती बराबरी
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
खबर यह भी है कि नंदू और अक्षय कुमार की विज्ञापन की जगह अब कोई और विज्ञापन नजर आएगा, हालांकि सेंसर बोर्ड की तरफ से अभी यह साफ नहीं किया गया है कि नया विज्ञापन किस विषय पर आधारित होगा। लेकिन कैंसर को लेकर जागरूकता के लिए जारी किए गए विज्ञापन को हटाए जाने पर लोगों ने अपनी नाराजगी भी जताई है और कहा यह जा रहा है कि उसकी जगह पर वैसा ही कुछ विज्ञापन दिखाया जाना चाहिए।
