Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रवीना टंडन ने उधेड़ी इंडस्ट्री की बखिया, बताया क्यों एक्ट्रेसेज को नहीं मिलती बराबरी

Raveena Tandon on Bollywood Actresses: एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बॉलीवुड फिल्मों में महिलाओं की घटती किरदार और उन्हें केवल ग्लैमर के लिए इस्तेमाल किए जाने को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर तीखा निशाना साधा है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 03, 2026 | 03:33 PM

रवीना टंडन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Raveena Tandon Reacts On Bollywood: बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली फेमस अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। वह एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर चुकी हैं।

पूरे 20 साल के लंबे गैप के बाद इस फेमस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। बॉक्स ऑफिस में दस्तक देते ही फिल्म वेलकम टू द जंगल ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। लेकिन इसी बीच रवीना टंडन ने फिल्म इंडस्ट्री के एक कड़वे सच को उजागर करते हुए ऐसा बयान दे दिया है जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के भीतर एक नई बहस को खड़ा कर दिया है।

फिल्मों में अभिनेत्रियों को सिर्फ ग्लैमर का जरिया समझने की सच्चाई

रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू के दौरान सीधे तौर पर दावा किया है कि आज के समय में मुख्यधारा की फिल्मों, विशेषकर कॉमेडी जॉनर में एक्ट्रेस को वह सम्मान और काम नहीं मिल रहा है जिसकी वे हकदार हैं। रवीना टंडन के अनुसार आजकल की ज्यादातर कॉमेडी फिल्में मल्टीस्टारर होती हैं, जिनमें कलाकारों की एक बड़ी फौज खड़ी कर दी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

कपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात

Ananya Pandey Bold Photo: समंदर किनारे बिकिनी लुक देकर अनन्या पांडे ने बढ़ाया पारा, तस्वीरें देख छूटेंगे पसीने

Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज

KSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार

इस तरह के सिनेमा में फीमेल रोल के पास अपनी एक्टिंग क्षमता दिखाने का बहुत कम अवसर बचता है। उन्हें कहानी में केवल एक ग्लैमरस चेहरे के रूप में शामिल किया जाता है, जिससे उनकी हैसियत सिर्फ पर्दे को खूबसूरत बनाने तक ही रह जाती है।

श्रीदेवी और हेमा मालिनी के दौर से की मौजूदा फिल्मों की तुलना

अपनी बात रखते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन ने मिस्टर इंडिया और चालबाज जैसी कल्ट फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि एक दौर था जब राइटर्स फीमेल एक्टर को ध्यान में रखकर बेहतरीन रोल लिखते थे। उन फिल्मों में श्रीदेवी और हेमा मालिनी जैसी सुपरस्टार्स ने अपनी लाजवाब कॉमिक टाइमिंग से यह साबित किया था कि वे किसी भी फिल्म को अपने दम पर सुपरहिट कराने का माद्दा रखती हैं।

उन दिग्गज एक्ट्रेस उनके किरदार केवल हीरो के पीछे खड़े रहने के लिए नहीं बल्कि पूरी कहानी को आगे बढ़ाने के लिए लिखे जाते थे। लेकिन आज के टाइम में स्थिति बिल्कुल उलट चुकी है और फीमेल एक्टर को हंसाने या मुख्य भूमिका में आने के मौके बहुत कम दिए जा रहे हैं।

रवीना टंडन ने लेखकों से की बड़ी अपील

रवीना टंडन का कहना है कि आज के दौर में भी टैलेंट की कोई कमी नहीं है और मौजूदा अभिनेत्रियां भी बेहद टैलेंटिड हैं। दिक्कत कलाकारों में नहीं बल्कि कहानी लिखने के नजरिए में है।

उन्होंने फिल्म जगत के फिल्म लेखकों से एक खास अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब महिलाओं के लिए भी मजेदार और चुनौतीपूर्ण किरदार लिखे जाएं। राइटर्स को यह सोचना बंद करना होगा कि एक अभिनेत्री का काम बड़े पर्दे पर सिर्फ परफेक्ट और सुंदर दिखना है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम

रवीना टंडन ने किया अपना अभुनव किया शेयर

रवीना टंडन ने अपने करियर के सुनहरे दौर में उन्होंने सलमान खान, आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म अंदाज अपना अपना, दूल्हे राजा और साजन चले ससुराल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करके कॉमेडी के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया था।

रवीना टंडन ने गोविंदा और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। हालांकि शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली थी, लेकिन सिनेमा के प्रति उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ।

Raveena tandon reacts on bollywood treatment of actresses

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 03:33 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Bollywood Gossips
  • Entertainment News
  • Hema Malini
  • Raveena Tondon

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.