मुंबई: अर्जुन कपूर ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, फिल्म एक नवंबर को रिलीज होने वाली है। अर्जुन कपूर के भूमिका की तारीफ दर्शक करते हुए नजर आए हैं। अब अर्जुन कपूर की तरफ से भी फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बताया है कि वह इस तरह की फिल्म में काम करने का सपना देखते थे जो अब हकीकत में बदल गया है। इसके लिए वह रोहित शेट्टी का आभार जताते हुए भी नजर आए हैं।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सिंघम अगेन में विलेन की भूमिका को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। एक्टर अपने रोल को लेकर तो उत्सुक हैं ही लेकिन दर्शक भी अर्जुन कपूर को खलनायक की भूमिका में देखने के लिए बेसब्र हुए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी जारी हुए ट्रेलर के वीडियो पर मिले कमेंट्स में देखने को मिली। ट्रेलर में तो अर्जुन कपूर के विलेन के किरदार को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना यह होगा कि फिल्म में उनके किरदार को कितना पसंद किया जाता है।
ये भी पढ़ें- टॉपलेस अलाना पांडे से पापा चिक्की पांडे ने किया सवाल
सिंघम अगेन के लिए अर्जुन कपूर ने जताया आभार
एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा कि ‘सिंघम अगेन’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्म में काम करना उनके लिए गर्व की बात है। वह बचपन से ही इस तरह की फिल्म में काम करने का सपना देखा करते थे और रोहित शेट्टी की वजह से उनका बचपन का सपना अब हकीकत में बदल गया है। अर्जुन कपूर ने बताया कि अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने से काम नहीं है। लेकिन उनका यह सपना अब हकीकत में बदल गया है।