- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Arbaaz Khan Reveals Family Tension For Salman Khan Security After Baba Siddique Murder
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कैसा है सलमान खान के घर का माहौल, अरबाज ने बताया हाल
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान पर खतरा बढ़ा हुआ है, ऐसे में परिवार बेहद टेंशन में है। इस बीच अरबाज खान ने बताया कि कैसा है परिवार का हाल, आइए जानते हैं अरबाज खान में क्या कुछ कहा है।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने न सिर्फ हत्या की जिम्मेदारी ली, बल्कि यह भी बताया कि उनकी हत्या का कारण सलमान खान के साथ दोस्ती थी। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इसी बीच अरबाज खान ने यह बताया है कि सलमान खान पर बढ़े हुए खतरे के बीच परिवार का माहौल कैसा है। चलिए जानते हैं अरबाज खान ने इस विषय पर क्या कुछ कहा है।
अरबाज खान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान पर बढ़े हुए खतरे को लेकर बातचीत की और बताया कि पूरा परिवार बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह से सदमे में है, जबकि सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी परिवार टेंशन में है। परिवार में सभी की यह कोशिश है कि सलमान खान सुरक्षित रहें।
ये भी पढ़ें- अब अंधा नहीं है कानून, खुल गई न्याय की देवी की आंख, क्या होगा….
सम्बंधित ख़बरें
तिहाड़ से रिहा हुए राजपाल यादव ! सलमान खान ने दिलाई जमानत, जानें वायरल वीडियो का पूरा सच
सलमान खान ने बर्फीली वादियों में चित्रांगदा सिंह संग किया रोमांस, वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ रोमांटिक सॉन्ग
रात 2 बजे सलमान खान ने किया वरुण धवन को फोन, बोले कुछ ऐसा कि ‘बॉर्डर 2’ स्टार रह गए दंग
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को प्रोटोन ईमेल से धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की फिरौती की मांग
अरबाज खान ने ज़ूम के साथ बातचीत में कहा, हम ठीक हैं, मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बिल्कुल ठीक हैं, क्योंकि परिवार में अभी बहुत कुछ हो रहा है, हर कोई परेशान है, हर कोई चिंतित है। इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान ने आगे यह कहा कि सलमान की सुरक्षा को लेकर हम वह सारी चीज कर रहे हैं जो सबसे बेहतर है। सरकार, पुलिस और हम सभी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि चीजें उस तरह से हों जैसी होनी चाहिए और सलमान खान सुरक्षित रहें।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई। आपको बता दें कि बिश्नोई गैंग लगातार सलमान खान को न सिर्फ धमकी दे रहा है, बल्कि उनके घर पर इस गैंग ने फायरिंग भी करवाई थी और खुलेआम यह दावा करता है कि वह सलमान खान की भी हत्या कर देगा। दरअसल बिश्नोई समाज सलमान खान से नाराज है, क्योंकि 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के वक्त सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया था। साल 2018 से लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान की पीछे पड़ा हुआ है।
Arbaaz khan reveals family tension for salman khan security after baba siddique murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एकनाथ शिंदे- गणेश नाईक टकराव तेज, श्रीकांत शिंदे की लोकसभा चुनाव में खुली चुनौती
Feb 16, 2026 | 10:37 AMकागज पर 40 फीट, जमीन पर 20, गोंदिया में अतिक्रमण ने निगलीं सड़कें; 13 साल से धूल फांक रहा शहर का विकास प्लान!
Feb 16, 2026 | 10:30 AM‘दाऊद से कनेक्शन और अब बहू का उत्पीड़न’, मीरा-भाइंदर की लेडी डॉन के परिवार पर FIR
Feb 16, 2026 | 10:24 AMएमपी के फेमस आईएएस अफसर अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, पूर्व पत्नियां भी IAS, कौन हैं अंकिता धाकरे?
Feb 16, 2026 | 10:23 AMवर्धा पुलिस भर्ती: 7,313 आवेदकों में से 2,317 पहुंचे, 710 पास; मैदानी-शारीरिक परीक्षा में सख्ती
Feb 16, 2026 | 10:22 AMपवई में ऑड-ईवन पार्किंग नियम लागू, तीन महीने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Feb 16, 2026 | 10:20 AMटीम इंडिया की जीत का पाकिस्तान में मना जश्न, अफगानी फैन भी झूमते दिखे, बॉर्डर पार से आए VIDEO ने जीता दिल
Feb 16, 2026 | 10:19 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














