किम जोंग उन के दुश्मन देश में है इस टीवी एक्ट्रेस का घर, छोटी उम्र में बड़ा कारनामा
टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने साउथ कोरिया में आलीशान घर खरीदा है और वह घर के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी खुशी जता रही हैं। साउथ कोरिया में वेब सीरीज और फिल्म जैसे प्रोजेक्ट में काम कर चुकी अनुष्का सेन ने साउथ कोरिया में अपना आशियाना भी बना लिया है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: साउथ कोरिया को किम जोंग-उन का दुश्मन देश माना जाता है। लेकिन साउथ कोरिया की इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री दुनिया भर में लोकप्रिय है, साउथ कोरिया अन्य देशों के साथ मिलकर फिल्म इंडस्ट्री को और बढ़ाने का काम कर रहा है। भारत की टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन भी इसी कड़ी में साउथ कोरिया की वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने वहां एक घर भी खरीद लिया है। एक्ट्रेस नए घर की खुशी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए नजर आयी हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का सेन ने साउथ कोरिया के Seoul इलाके में अपने घर की तस्वीर साझा की है। अनुष्का साउथ कोरिया की सड़कों पर घूमती और वहां के कल्चर को इंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनुष्का सेन के साथ उनके पापा भी दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों नेटफ्लिक्स पर ‘गांधारी’ फिल्म से फिर मचाएंगी धमाल
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के युवाओं के लिए बड़ी पहल, कोरिया की तकनीक और स्किल सिस्टम से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
दक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
दक्षिण कोरिया में आ गया रोबोट भिक्षु, गले में माला पहनकर कराएगा पूजा-पाठ, क्या इंसानी गुरुओं की होगी छुट्टी?
अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और वह खुद से जुड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अनुष्का सेन के करीब 40 मिलियन फॉलोअर्स हैं छोटी उम्र की टीवी एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही बड़ा कारनामा किया है।
टीवी सीरियल ‘बालवीर’ और ‘झांसी की रानी’ में वह नजर आई थी और उन्होंने दर्शकों के दिल में जगह बनाई। इतना ही नहीं वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में भी नजर आई और वह डॉक्यूमेंट्री फिल्म। लिहाफ। में भी इस्मत चुगताई का किरदार निभा चुकी हैं।
टीवी सीरियल, फिल्म और वेब सीरीज के अलावा अनुष्का सेन कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। अनुष्का सेन की उम्र महज 22 साल है लेकिन उनकी नेटवर्क 16 करोड़ के आसपास है। दरअसल अनुष्का सेन ने अपने दम पर एक मुकाम हासिल किया है। ऐसे में इसे एक्ट्रेस का कम उम्र में बड़ा कारनामा कहा जा सकता है।
