अमिताभ बच्चन बन जाते ऐश्वर्या राय के सबसे बड़े दुश्मन, फिल्म में मिला था ऐसा रोल
अमिताभ बच्चन जल्दी रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'थलाइवर 170' में नजर आने वाले हैं। उससे पहले अमिताभ बच्चन ने खुद बड़ा खुलासा किया है कि रोबोट फिल्म में वह बतौर विलन नजर आने वाले थे। लेकिन रजनीकांत की सलाह की वजह से ऐसा नहीं हो सका। आइए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने रोबोट फिल्म से जुड़ी जानकारी में क्या बातें कही है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच ससुर और बहू का रिश्ता है। लेकिन एक फिल्म में इन दोनों के बीच बड़ी दुश्मनी देखने को मिलती और उस फिल्म का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया है कि रजनीकांत की सलाह की वजह से उन्होंने फिल्म में वह भूमिका नहीं निभाई, वरना फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता। अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत की फिल्म रोबोट में विलेन की भूमिका के ऑफर पर बातचीत की है।
अमिताभ बच्चन जल्दी रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवर 170’ में नजर आने वाले हैं। दरअसल रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी एक साथ पर्दे पर करीब तीन दशक बाद नजर आएगी। इससे पहले वह 1991 में ‘हम’ फिल्म में एक साथ दिखाई दिए थे। दर्शक बेसब्री से दोनों की जोड़ी को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि दोनों की जोड़ी 2010 में बनते बनते रह गई थी। दरअसल ‘रोबोट’ फिल्म के डायरेक्टर ने अमिताभ बच्चन को फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने का न्योता दिया था। लेकिन रजनीकांत ने सलाह दी की विलेन की भूमिका में अमिताभ बच्चन को लोग पसंद नहीं करेंगे और इस वजह से डैनी डेन्जोंगपा को यह रोल ऑफर किया गया।
ये भी पढ़ें- रजनीकांत से ज्यादा मिली थी इस अभिनेत्री को फीस
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
‘काम चल रहा है…’ अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
इंटरव्यू में खुद अमिताभ बच्चन ने इस बात की जानकारी दी है कि साल 2010 में आई फिल्म रोबोट में विलेन की भूमिका निभाने के लिए उन्हें न्योता मिला था, लेकिन रजनीकांत की सलाह को मानते हुए अमिताभ बच्चन ने फिल्म से दूरी बना ली और यह कहा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत का वह फैसला सही साबित हुआ। क्योंकि रोबोट फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी। लेकिन दर्शक जो रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को पर्दे पर वापस देखना चाहते हैं अब उनके लिए खुशखबरी है कि फिल्म ‘थलाइवर 170’ के माध्यम से यह दोनों एक साथ फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
