Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल

Amitabh Bachchan 15 Crore Land Deal: अमिताभ बच्चन एक बार फिर प्रॉपर्टी निवेश करने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रियल स्टेट कारोबारी अभिनंदन लोढ़ा ने अयोध्या में जमीन खरीदने को लेकर खुलासा किया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 06, 2026 | 04:18 PM

अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amitabh Bachchan Ayodhya Land: उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद से जहां एक तरफ वहां की जमीन की मांग आसमान छू रही है। तो वहीं दूसरी ओर देश के बड़े-बड़े उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे इस धार्मिक नगरी में निवेश करने के लिए भारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सबसे आगे चल रहा है, जिन्होंने अयोध्या में अपनी पैतृक जड़ों से जुड़ने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। अमिताभ बच्चन ने इस निवेश से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

हाल ही में आयोजित एक रियल एस्टेट समिट के दौरान फेमस रियल स्टेट कारोबारी अभिनंदन लोढ़ा ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साल 2023 में जब वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे, तब एक रात उनके फोन पर कुछ मिस्ड कॉल आईं। जब उन्होंने अपना फोन चेक किया तो वहां एक मैसेज लिखा हुआ था कि मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं, जब सुविधा हो तो कृपया बात करें। यह मैसेज देखते ही बिल्डर के होश उड़ गए और उन्होंने फौरन उसी समय पलटकर वापस फोन मिलाया।

आधी रात को अमिताभ बच्चन ने क्या इच्छा जाहिर की

अभिनंदन लोढ़ा ने जब वापस फोन किया तो भारत में उस समय रात के लगभग 3 बज रहे थे। इतनी देर रात को भी सदी के महानायक पूरी तरह एक्टिव थे और उन्होंने फोन उठाते ही अपनी दिली ख्वाहिश शेयर की।

सम्बंधित ख़बरें

Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की छुट्टी! बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव

Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने

Ramayana: ‘रामायण’ में पहली बार ऐसे मिलेंगे राम-सीता, ट्रेलर से पहले वायरल हुआ सबसे खास सीन

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से महंत नृत्य गोपाल दास ने बनाई दूरी, बोले- मुझे PM मोदी और CM योगी पर पूरा भरोसा

अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और अपनी जमीन से उनका गहरा लगाव है। यही वजह है कि वह रामनगरी अयोध्या में अपने लिए एक खास जमीन का टुकड़ा खरीदना चाहते हैं ताकि वहां अपना घर बना सकें।

बिना मोलभाव किए फौरन चुकाई इतनी भारी रकम

इस बातचीत के दौरान जब एक्टर अमिताभ बच्चन ने 15 हजार स्क्वायर फीट की जगह के लिए कीमत जाननी चाही, तो लोढ़ा हैरानी में पड़ गए। उन्होंने संकोच करते हुए कहा कि ‘वह इतने बड़े सुपरस्टार से भला कीमत की बात कैसे कर सकते हैं।

इस पर अमिताभ बच्चन ने एक आम खरीदार की तरह प्रक्रिया को पूरा करने पर जोर दिया। जब लोढ़ा ने बताया कि इस जमीन की तय की गई कीमत करीब 15 करोड़ रुपये होगी, तो अमिताभ बच्चन ने बिना कोई मोलभाव किए अगले ही दिन पूरी रकम ट्रांसफर कर दी।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने

रामनगरी में लगातार बढ़ता जा रहा है निवेश

अयोध्या में निवेश करने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन देश के पहले बड़े सेलिब्रिटी माने जाते हैं। उन्होंने ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट के तहत यह जमीन खरीदी थी, जो राम मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

इसके बाद भी अमिताभ बच्चन ने वहां अपना निवेश जारी रखा और हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर भी एक बड़ा भूखंड खरीदा। पिछले कुछ समय में उन्होंने तिहुरा मांझा इलाके में भी करोड़ों की जमीन अपने नाम की है।

Amitabh bachchan ayodhya land 15 crore property deal interesting story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 04:18 PM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • Ayodhaya
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Bollywood Star
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.