सिंघम अगेन के राम दिल्ली की रामलीला में करेंगे रावण का दहन, दशहरा पर रिलीज होगा गाना !
सिंघम अगेन के राम (अजय देवगन) दिल्ली में रावण का दहन करते हुए नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के लिए और संभवतः फिल्म के पहले गाने की रिलीज के लिए फिल्म की टीम देश की राजधानी दिल्ली में दशहरे के मौके पर नजर आएगी। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: दिल्ली के लाल किले पर लव कुश रामलीला में रावण का दहन करने के लिए इस बार खास मेहमान को बुलाया गया है। सिंघम अगेन की टीम यानी ‘रोहित शेट्टी’, ‘अजय देवगन’ और करीना कपूर इस मौके पर रावण का दहन करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म की थीम रामायण से जुड़ी हुई है, इसीलिए फिल्म की टीम दशहरे के मौके पर फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत करने जा रही है। इसी दिन सिंघम अगेन का पहला गाना भी रिलीज हो सकता है। आइए जानते हैं लव कुश रामलीला समिति की ओर से क्या कहा गया है।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया अजय देवगन, करीना कपूर और रोहित शेट्टी को रावण दहन के लिए निमंत्रण भेजा गया था जो उन्होंने स्वीकार कर लिया है। दशहरे के मौके पर खास उत्सव में शामिल होने के लिए उन्होंने रजामंदी दे दी है। इस दौरान अर्जुन ने यह भी बताया कि वह इस समारोह को भव्य बनाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘बाहुबली’ और ‘कल्कि’ नहीं ये होगी देश की सबसे बड़ी फिल्म, 1000 करोड़…
सम्बंधित ख़बरें
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। सिंघम अगेन की थीम रामायण से जुड़ी हुई है। ऐसे में रामलीला में रावण दहन से बेहतर फिल्म के प्रमोशन के लिए और क्या हो सकता था। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए अर्जुन सिंह ने बताया कि सिंघम अगेन की टीम को भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके योगदान पर सम्मानित करने के लिए समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा गया था जो उन्होंने स्वीकार कर लिया है। खबर यह भी है कि इसी मौके पर फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो सकता है।
