Aamir Khan ने परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, बेटे आजाद के साथ उतारी बप्पा की आरती, फैंस बोले 'सबको इनसे सीख लेनी चाहिए....'

Aamir Khan Celebrates Ganesh Chaturthi: सलमान खान से लेकर अंबानी फैमीली तक हर कोई बप्पा के रंग में रंगा हुआ है। इसी तरह आमिर खान भी गणेश उत्सव मनाते नजर आए। आमिर खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
bollywood actor aamir khan celebrate ganesh chaturthi festival with son azad and family
Aamir Khan ने परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी (फोटो सोर्स-X @Sabrina_AKF)
Published on: 
Updated on: 

Aamir Khan Celebrates Ganesh Chaturthi: पूरा बॉलीवुड इन दिनों गणेश उत्सव में बिजी है। सेलेब्स की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई हैं। गणेश चतुर्थी की त्योहार पूरे महाराष्ट्र में बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स भी इस फेस्टिवल भी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान से लेकर अंबानी फैमीली तक हर कोई बप्पा के रंग में रंगा हुआ है। इसी तरह आमिर खान भी गणेश उत्सव मनाते नजर आए। आमिर खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बप्पा की आरती उतारते दिखे आमिर

तस्वीरों में दिख रहा है कि आमिर ने घर पर गणपति बप्पा का पंडाल सजाया है और साथ ही वो फैमिली के साथ पूजा करते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में एक्टर अपने बेचे आजाद के साथ बप्पा की आरती उतारते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने आमिर की ये तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में आमिर नीले रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उनकी बहन निखत भी तस्वीरों में पिंक कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। पूरा परिवार इस फंक्शन को एंजॉय कर रहा है।

फैंस ने की जमकर तारीफ

एक मुस्लिम होते हुए भी एक्टर का इस तरह से बप्पा में आस्था रखना फैंस को गदगद कर रहा है। आमिर के फैंस उनको गणपति बप्पा की इस तरह से पूजा करते देख काफी खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले सलमान खान को भी गणपति जी की पूजा करते देखा गया था। आमिर भी सभी धर्मों की बराबर इज्जत करते हैं। आमिर ने अपनी बहन निखत के घर पर गणपति उत्सव का ये त्योहार माना है। सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों को खूब प्यार मिल रहा है।

सितारे जमीन पर फिल्म में नजर आएंगे आमिर

अगर आमिर की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो एक्टर जल्दी ही फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगे। इससे पहले वो कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं।