-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Zilla Parishad Launches Adopt A Malnourished Nagpur Child Child Welfare Initiative
कुपोषण के खिलाफ नागपुर जिला परिषद की महा-मुहिम; अब सरकारी अधिकारी गोद लेंगे कुपोषित बच्चे, खुद रखेंगे हर अपडेट
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Zilla Parishad: नागपुर जिले में कुपोषण से निपटने के लिए जिला परिषद ने नई पहल शुरू की है। अधिकारी 176 गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनकी नियमित निगरानी और देखभाल करेंगे।

सीईओ विनायक महामुनि, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Child Welfare: नागपुर जिले में कुपोषण की समस्या को कम करने के लिए जिला परिषद द्वारा कुपोषित बच्चों को गोद लेने की एक विशेष पहल शुरू की जा रही है जिसके तहत अधिकारी कुपोषित बच्चों की जिम्मेदारी संभालेंगे और अपनी निगरानी में रखेंगे। महिला व बाल कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 176 गंभीर कुपोषित बच्चे हैं।
इन बच्चों को इस योजना के तहत गोद लिया जाएगा। प्रत्येक प्रकल्प अधिकारी को 2 बच्चों तथा विस्तार अधिकारी और पर्यवेक्षक को 1-1 बच्चे की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अलावा मुख्यालय के अधिकारी भी बच्चों की जिम्मेदारी संभालेंगे। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा कर बच्चों की स्थिति की निगरानी करेंगे। समय-समय पर उनकी देखभाल का जायजा लिया जाएगा तथा उन्हें उपहार भी दिए जाएंगे।
सीईओ महामुनि की संकल्पना
कुपोषित बच्चों को गोद लेने की योजना सीईओ विनायक महामुनि ने तैयार की है। बताते चले कि कुपोषण कम करने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। बच्चों को विभिन्न प्रकार का पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया जाता है तथा उनकी हर महीने स्वास्थ्य जांच की जाती है। बावजूद इसके कुपोषण की दर अपेक्षित स्तर तक कम होती दिखाई नहीं दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला-अकोट मार्ग पर दुर्घटना में हुई 2 युवकों की मौत, कलेक्टर को सौंपा निवेदन
पुणे में मानसून से निपटने के बड़े दावे, 260 जलभराव स्थलों पर तैयारी, कई प्री-मानसून काम अब भी अधूरे
नागपुर RPF का ऑपरेशन नार्कोस: गांधीधाम एक्सप्रेस से 42.86 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार
अकोला जिला महिला अस्पताल में हंगामा; जुड़वां नवजातों की मौत से प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
नागपुर जिला परिषद द्वारा अत्यंत गंभीर रूप से कम वजन वाले बच्चों के लिए आआंगनवाडी सेविकाओं को प्रति बच्चे 30 रुपये का अतिरिक्त भत्ता दिया जा रहा है। विभाग का दावा है कि इस पहल के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। जिला परिषद का लक्ष्य जिले में कुपोषण की स्थिति को ‘जीरो’ तक लाना है। इसी उद्देश्य से अब कुपोषित बच्चों को गोद लेने की योजना शुरू की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर RPF का ऑपरेशन नार्कोस: गांधीधाम एक्सप्रेस से 42.86 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार
जिले से कुपोषण को पूरी तरह समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सीईओ विनायक महामुनि ने कुपोषित बच्चों को गोद लेने की योजना तैयार की है। इसके तहत अधिकारियों को बच्चों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी, वे बच्चों की देखभाल और प्रगति पर विशेष ध्यान देंगे।
– महिला एवं बाल कल्याण विभाग, डिप्टी सीईओ, कैलास घोडके
Zilla parishad launches adopt a malnourished nagpur child child welfare initiative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुपोषण के खिलाफ नागपुर जिला परिषद की महा-मुहिम; अब सरकारी अधिकारी गोद लेंगे कुपोषित बच्चे, खुद रखेंगे हर अपडेट
Jun 24, 2026 | 04:50 PMBharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
Jun 24, 2026 | 04:48 PMराम मंदिर चंदा चोरी विवाद: ‘हमारी 200 चांदी की ईंटों का क्या हुआ?’ राम मंदिर दान को लेकर कारोबारी ने उठाए सवाल
Jun 24, 2026 | 04:48 PMदमोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, फल विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम; फेंककर पैसे देने पर हुआ था विवाद
Jun 24, 2026 | 04:44 PMWest Bengal Assembly: ममता गुट को बड़ा झटका, विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी से बाहर, बागी गुट का दबदबा
Jun 24, 2026 | 04:42 PMतेहरान जाएंगे PM मोदी? खामनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा न्योता, दुनिया की टिकी नजरें
Jun 24, 2026 | 04:39 PMअकोला-अकोट मार्ग पर दुर्घटना में हुई 2 युवकों की मौत, कलेक्टर को सौंपा निवेदन
Jun 24, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













