- Hindi News »
- Maharashtra »
- Zeeshan Siddique Ncp Mlc Candidate Maharashtra Legislative Council Election
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव, एनसीपी ने जीशान सिद्दीकी को बनाया उम्मीदवार, नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे
MLC Election Maharashtra: राष्ट्रवादी कांग्रेस ने पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद NCP ने जीशान पर भरोसा जताया। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
- Written By: गोरक्ष पोफली

जीशान सिद्दीकी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Zeeshan Siddique NCP: महाराष्ट्र की राजनीति में विधान परिषद (MLC) चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर सबको चौंका दिया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के बावजूद, पार्टी ने जीशान पर भरोसा जताते हुए उन्हें सदन में भेजने का निर्णय लिया है।
अजित पवार और सिद्दीकी परिवार का रिश्ता
यह फैसला पार्टी की कोर कमेटी की बैठक और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया है। जीशान सिद्दीकी के पिता, पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी, कांग्रेस छोड़कर अजित पवार के साथ आने वाले पहले कद्दावर नेता थे। 12 अक्टूबर 2024 को बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जीशान ने आधिकारिक रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश किया था।
Maharashtra: Nationalist Congress Party has announced Zeeshan Siddique as its candidate for the Legislative Council elections. He has reached the Legislative Assembly to file his nomination papers (Video Source: NCP) pic.twitter.com/9Rz0682ctg — IANS (@ians_india) April 30, 2026
सबसे युवा विधायक से विधान परिषद तक का सफर
जीशान सिद्दीकी का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है:
सम्बंधित ख़बरें
जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
मोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
- 2019 की जीत: मात्र 27 साल की उम्र में उन्होंने वांद्रा पूर्व से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता और राज्य के सबसे युवा विधायक बने।
- नाटकीय मोड़: 2019 में शिवसेना में हुई बगावत का फायदा उन्हें मिला था, जहां उन्होंने विश्वनाथ महाडेश्वर को हराकर ‘मातोश्री’ के आंगन में जीत दर्ज की थी।
- विधानसभा 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्हें 46,343 वोट मिले, लेकिन शिवसेना (UBT) के वरुण सरदेसाई से उन्हें 11,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: MVA में दरार? अंबादास दानवे की उम्मीदवारी पर रोहित पवार के गोलमोल जवाब, कांग्रेस आज लेगी फैसला
पार्टी ने क्यों जताया भरोसा?
जीशान को उम्मीदवार बनाने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण माने जा रहे हैं जैसे मुस्लिम मतदाताओं पर पकड़, वांद्रा और मुंबई के मुस्लिम बहुल इलाकों में सिद्दीकी परिवार का गहरा प्रभाव है, जिसका लाभ पार्टी भविष्य के चुनावों में उठाना चाहती है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सिद्दीकी परिवार के प्रति उपजी सहानुभूति और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए अजित पवार ने उन्हें यह अवसर दिया है। जीशान मुंबई युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जिससे उनके पास युवाओं को जोड़ने का संगठनात्मक अनुभव है। जीशान सिद्दीकी का नाम रेस में सबसे आगे था और अब उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग गई है। इस फैसले से साफ है कि महायुति (NDA) मुंबई के समीकरणों को साधने के लिए सिद्दीकी के चेहरे का इस्तेमाल करेगी।
Zeeshan siddique ncp mlc candidate maharashtra legislative council election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
TMC के 10 विधायक बैठक से गायब, ममता बनर्जी ने केंद्र को ललकारा, कहा- वे चाहें तो मुझे बर्खास्त कर दें
May 06, 2026 | 09:59 PMमहेंद्र गोयनका के केस में नया मोड़, जस्टिस जे. बी. पारदीवाला ने खुद को मामले से किया अलग; जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 09:51 PMभोजशाला विवाद में नया मोड़, अब जैन समाज ने ठोका दावा; हाईकोर्ट में जैन समाज की एंट्री से गरमाया मुद्दा
May 06, 2026 | 09:32 PMजन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
May 06, 2026 | 09:25 PMनासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
May 06, 2026 | 09:10 PMपश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
May 06, 2026 | 08:53 PMतमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
May 06, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM












