Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर में नाबालिग को धमकाकर 1.60 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, नोटों के नंबर से हुआ खुलासा

Chhatrapati Sambhajinagar crime: छत्रपति संभाजीनगर के सातारा परिसर में एक नाबालिग छात्र को जान से मारने की धमकी देकर ₹1.60 लाख वसूलने वाले 20 वर्षीय आरोपी उद्धव बिलवते को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 31, 2026 | 05:09 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Satara Police Station: एक नाबालिग छात्र को लगातार धमकाकर उससे डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम वसूलने वाले आरोपी को शहर के सातारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए सातारा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक कृष्णा शिंदे ने बताया कि आरोपी ने करीब छह से सात माह तक बच्चे को डराकर और जान से मारने की धमकी देकर उससे रकम ऐंठी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी उद्धव कुंडलिक बिलवते (20, निवासी सातारा परिसर) ने नाबालिग को रास्ते में रोककर कहा था, “तू बेकार लगता है, मुझे पसंद नहीं है।” इसके बाद उसने बच्चे को मारपीट और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देना शुरू कर दिया। भयभीत बच्चे ने शुरुआत में घर से 10 हजार रुपये चुराकर आरोपी को दिए।

माता-पिता के मेहनत की जीवनभर की कमाई हड़पी

  • शिकायत के अनुसार, नाबालिग के पिता ट्रक चालक है। परिवार ने गांव की कृषि भूमि बेचकर जो राशि प्राप्त की थी, उसमें से भी बच्चे ने आरोपी के दबाव में पैसे निकालकर उसे दिए।
  • आरोपी ने बच्चे को लगातार डराकर विभिन्न समय पर कुल 1 लाख 60 हजार रुपये वसूल लिए।
    छत्रपति संभाजीनगर पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था। इसी डर के कारण नाबालिग ने कई महीनों तक यह बात अपने परिवार को नहीं बताई।

यह भी पढ़ें:- वर्धा: पॉश कानून के सख्त क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को अधिकार, समिति गठन नहीं करने पर ₹50 हजार तक जुर्माना

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर: स्टार्टअप व सरकारी लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, कंसल्टेंसी फर्म के मैनेजर पर केस दर्ज

देवली में केंद्र के खिलाफ युवा संघर्ष मोर्चा की रैली: महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में गाड़ी को दिया धक्का

बालक का हित सर्वोपरि, 11 वर्षीय हुसैन की अभिरक्षा नाना के पास रखने का अदालत का फैसला, पिता की याचिका खारिज

वर्धा: पॉश कानून के सख्त क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को अधिकार, समिति गठन नहीं करने पर ₹50 हजार तक जुर्माना

  • आरोपी उससे बार-बार पैसों की मांग करता रहा और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देता था। पुलिस निरीक्षक कृष्णा शिंदे ने बताया कि परिवार को जब संदेह हुआ तो बच्चे से पूछताछ की गई। इसके बाद सातारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
  • जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके पास से बरामद राशि के नोटों के क्रमांक का मिलान किया। शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए नोटों के क्रमांक बरामद रकम से मेल खाने पर वसूली की पुष्टि हो गई।

Youth arrested extortion minor student chhatrapati sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 05:09 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Crime News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.