देवली में केंद्र के खिलाफ युवा संघर्ष मोर्चा की रैली: महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में गाड़ी को दिया धक्का
Deoli Protest Rally: देवली में युवा संघर्ष मोर्चा ने महंगाई, ईंधन दामों और नीट पेपर लीक के विरोध में अनोखी रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी को धक्का देकर और चॉकलेट बांटकर विरोध जताया।
- Written By: रूपम सिंह
युवा संघर्ष मोर्चा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra Fuel Price Hike Inflation Protest: बढ़ती महंगाई, ईंधन और रासायनिक खादों की कीमतों में वृद्धि तथा नीट पेपर लीक के विरोध में देवली शहर में युवा संघर्ष मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ एक विरोध रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व नगराध्यक्ष किरण ठाकरे ने किया।
रैली में संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विरोध प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के प्रतिकात्मक विरोध में एक चारपहिया वाहन को धक्का देकर प्रदर्शन किया गया।
इसके साथ ही, सरकार की नीतियों पर व्यंग्य करते हुए लोगों को ‘मेलोडी’ चॉकलेट का वितरण भी किया गया। इस दौरान “पेट्रोल-डीजल इतना महंगा क्यों है? मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ” जैसे अनोखे नारे चर्चा का विषय बने रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, खाद की कीमतों ने किसानों पर बोझ बढ़ा दिया है और नीट पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: कोंकण में बरसेंगे बादल, पर विदर्भ-मराठवाड़ा को अभी और सताएगी गर्मी, जानें आज का मौसम
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
यह भी पढ़ें:- वर्धा के दहेगांव में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पर्दाफाश, सावंगी पुलिस ने 2,730 लीटर ईंधन जब्त किया
यह रैली युवा संघर्ष मोर्चा कार्यालय से शुरू होकर देवली शहर के मुख्य मार्गों से आठवडी बाजार चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान किरण ठाकरे सहित प्रवीण कात्रे, गौरव खोपाल, प्रवीण खाड़े, गौतम पोपटकर, संदिप दिघीकर, मनोज नागपुरे, मंगेश वानखेडे, शैलेश पुनसे, निलेश बोटफोले, इरफान शेख, आसिफ इकबाल, मनीष पेटकर, खुशाल
सुलाखे, अविनाश धुर्वे, जयंत बिजवार, महेश खाड़े, बबलू बादशाह, सुधीर भगत, अमित मुरार, स्वप्नील मदनकर, शाहबाज शेख, देवेंद्र येनूरकर, शुभम मोरणकर, अक्षय शृंगारे, मोहन खोपाल, वैभव भोयर, कुणाल खोपाल, शाम रुद्रकार, भगवंत मुरार, हंसराज देवगिरकर, बॉबी पंचभाई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
