Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल में कोयला प्रदूषण से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य सरकार बनाएगी नई नीति

Coal Pollution Yavatmal: यवतमाल की वणी तहसील में कोयला प्रदूषण से नुकसान की भरपाई के लिए सरकार नीति बना रही है। ACS विकास खारगे ने खदानों का निरीक्षण कर प्रभावित गांवों के पुनर्वास के निर्देश दिए।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 21, 2026 | 08:43 AM

राज्य सरकार व्यापक नीति तैयार कर रही है (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

WCL Pollution Impact Yavatmal Farmers: कोयला प्रदूषण के कारण किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार व्यापक नीति तैयार कर रही है। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वेकोलि प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष विकास खारगे ने शुक्रवार को वणी तहसील के दौरे के दौरान दी। दौरे के दौरान उन्होंने बेलोरा स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोली) की कोयला खदान का निरीक्षण किया।

साथ ही उकणी, पिंपलगांव, ब्राम्हणी और वणी क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से संवाद साधा। इस अवसर पर विधायक सुधीर मुनगंटीवार, विधायक संजय देरकर, पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार, विभागीय आयुक्त नयना गुंडे, जिलाधिकारी विकास मीना सहित प्रशासनिक अधिकारी, वेकोली के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

खारगे ने कहा कि वर्तमान में कोयला प्रदूषण से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने संबंधी कोई स्पष्ट कानून या सरकारी नीति नहीं है। इसलिए इस मानवजनित नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार नई नीति तैयार कर रही है। इसके लिए वित्त, कृषि और पर्यावरण विभाग के सचिवों, विभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी तथा कंपनी प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक अध्ययन समिति गठित की गई है। साथ ही एक तकनीकी समिति भी बनाई गई है। इस मुद्दे को आगे बढ़ाने में विधायक सुधीर मुनगंटीवार और विधायक संजय देरकर के प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मेस्मा की चेतावनी के बावजूद जारी BEST कर्मचारियों की हड़ताल, एक भी बस नहीं उतरी सड़क पर

NEET 2026: नागपुर में परीक्षा सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा एक्शन, रविवार को बंद रहेंगे जेरॉक्स सेंटर

आईटी हब हिंजवड़ी में गहराया पानी का संकट, लोग वॉटर एटीएम पर निर्भर; अनदेखी से फूटा जनता का आक्रोश

ओबीसी अधिकारों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी, विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी

किसानों, पर्यावरण और स्थानीय नागरिकों को भारी नुकसान

विधायक संजय देरकर ने कहा कि कोयला प्रदूषण के कारण वर्षों से किसानों, पर्यावरण और स्थानीय नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में होने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण को प्राथमिकता देना जरूरी है, ताकि किसानों और नागरिकों को न्याय मिल सके। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ब्राम्हणी में ओबी (ओवरबर्डन) से बने मार्ग तथा वणी रेलवे साइडिंग का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:- परभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां

पिंपलगांव, उकणी पुनर्वास का प्रस्ताव भेजने के निर्देश

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पिंपलगांव और उकणी गांवों के पुनर्वास के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने तथा वेकोली प्रशासन, ग्राम पंचायत और तहसील प्रशासन के समन्वय से प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनर्वास प्रक्रिया को प्राथमिकता देकर प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाई जाएगी।

Yavatmal wani coal pollution compensation policy wecl farmers rehabilitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 08:28 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.