ओबीसी अधिकारों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी, विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी
Vijay Wadettiwar Demands: कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने ओबीसी की स्वतंत्र जनगणना को संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण से जुड़ा मुद्दा बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट निर्णय की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
विजय वडेट्टीवार फाइल फोटो (सोर्स - X )
Vijay Wadettiwar Demands Clear Stand On OBC Census: विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने ओबीसी की स्वतंत्र जनगणना को उनके संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा के लिए जल्द बैठक आयोजित की जाएगी और इसके बाद राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। वडेट्टीवार ने कहा कि ओबीसी जनगणना की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है।
जनगणना में हो ओबीसी का अलग से कॉलम
जनगणना में अलग से ओबीसी कॉलम नहीं होने से इस वर्ग के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। इस विषय पर केंद्र सरकार को स्पष्ट और ठोस निर्णय लेना चाहिए, वडेट्टीवार ने राज्य में बढ़ते अपराध, महिलाओं पर अत्याचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर मेट्रो-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा, भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल से यात्रियों को राहत
नागपुर HC से CSIR को झटका: पुनर्विचार याचिका खारिज, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा समान काम का समान लाभ!
मुंबई को मिलेगा देश का पहला कोस्टल गार्डन, 60 हजार पेड़ और 7.6 किमी ग्रीन ट्रैक बनेगा नया आकर्षण
पैसे दो या काम बंद करो: महाराष्ट्र स्टेट गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर फेडरेशन का बड़ा ऐलान
सूखे के खतरे पर सरकार को चेतावनी
वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र पर सूखे का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। अल-नीनों के प्रभाव, बांधों में घटते जल भंडार और मराठवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सरकार को तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। सरकार संभावित जल संकट से निपटने के लिए अपना कार्ययोजना सार्वजनिक करे।
ये भी पढ़ें :- पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
कार्ययोजना सार्वजनिक करने की मांग
कांग्रेस नेता ने सरकार से मांग की कि संभावित सूखे और जल संकट से निपटने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना को सार्वजनिक किया जाए। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने से पेयजल, सिंचाई और अन्य आवश्यक जरूरतों पर पड़ने वाले असर को कम किया जा सकता है। उन्होंने सरकार से पारदर्शी तरीके से स्थिति की जानकारी साझा करने और आवश्यक तैयारियां तेज करने का आग्रह किया।
