Yavatmal News: 8 अगस्त तक भरें SIR फॉर्म, यवतमाल के हजारों मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की अपील
Yavatmal Voter List: यवतमाल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 95.48% कार्य पूरा हो चुका है। 8 अगस्त तक SIR फॉर्म जमा नहीं करने वाले मतदाताओं को परेशानी हो सकती है।
- Written By: आंचल लोखंडे
यवतमाल मतदाता सूची- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal SIR Campaign: यवतमाल जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेज गति से चल रहा है। अब तक जिले में 95.48 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 8 अगस्त तक की समय-सीमा निर्धारित की है। इस बीच अभियान के दौरान जिले में 50,191 मतदाताओं के मृत तथा 54,259 मतदाताओं के स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित होने की जानकारी सामने आई है।
आवश्यक सत्यापन और पंचनामा पूरा होने के बाद इन दोनों श्रेणियों के कुल 1,04,450 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत 22,53,236 मतदाता शामिल हैं। इसके लिए 2,578 बूथ लेवल अधिकारियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) की नियुक्ति की गई है। अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म वितरित कर रहे हैं।
8 अगस्त के बाद जारी होगी नई सूची
अब तक जिले में 21,51,449 मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 95.48 प्रतिशत है। इनमें से 18,53,961 मतदाताओं ने फॉर्म भरकर ऑनलाइन जमा कर दिए हैं। इस प्रकार अभियान की प्रगति 82.61 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हालांकि, अभी भी 2,17,488 मतदाताओं ने एसआईआर फॉर्म भरकर जमा नहीं किया है। निर्धारित समय सीमा में केवल 13 दिन शेष होने के कारण जिला निर्वाचन प्रशासन ने सभी शेष मतदाताओं से जल्द से जल्द फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करने की अपील की है। इसके बाद मतदाताओं को परेशानी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला मनपा का बड़ा फैसला, 14 करोड़ किराया बकाया पर 492 दुकानों पर होगी कार्रवाई
नागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
Amravati News: जल जीवन मिशन में लापरवाही का आरोप, अमरावती जिला परिषद पर उठे सवाल
मुंबई को मिलेगी रफ्तार: नैना क्षेत्र की टाउन प्लानिंग योजनाओं को तुरंत मंजूरी देने के CM फडणवीस के निर्देश
समय रहते जमा करें SIR फॉर्म
निर्वाचन प्रशासन के अनुसार मृत और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन पूरा कर उनकी जानकारी 8 अगस्त के बाद भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद उनके नाम आधिकारिक रूप से मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे, इसके अलावा, निर्धारित समय तक एसआईआर फॉर्म जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की अलग सूची भी 8 अगस्त के बाद प्रकाशित की जाएगी।
ये भी पढ़े: धारणी आश्रमशाला फूड पॉइजनिंग: आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, सेंट्रल किचन बंद-मंत्री के इस्तीफे की मांग
यदि किसी मतदाता का नाम इस सूची में आता है, तो वह फॉर्म-6 भरकर दोबारा मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकेगा, लेकिन इसके बाद भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले मतदाताओं के नाम स्थायी रूप से मतदाता सूची से विलोपित कर दिए जाएंगे। सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम मतदाता सूची की जांच कर समय रहते एसआईआर फॉर्म जमा कर अपनी मतदाता पहचान सुरक्षित रखें।
