-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Dharni Ashram School Food Poisoning Protest Central Kitchen Closed
धारणी आश्रमशाला फूड पॉइजनिंग: आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, सेंट्रल किचन बंद-मंत्री के इस्तीफे की मांग
Tribal Ashram School : धारणी की आदिवासी आश्रमशालाओं में कथित फूड पॉइजनिंग से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया।

धारणी आश्रमशाला- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया
Dharni Ashram School Food Poisoning: टीटंबा स्थित शासकीय आदिवासी आश्रमशाला में बासी एवं घटिया भोजन खाने से 70 छात्रों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की घटना के बाद दूसरे ही दिन सुसर्दा, सांवलीखेड़ा और बिजूधावड़ी आश्रमशालाओं के करीब 75 छात्रों की तबीयत भी बिगड़ गई।लगातार सामने आ रही घटनाओं से आदिवासी विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इसके विरोध में सोमवार को धारणी स्थित आदिवासी प्रकल्प कार्यालय के सामने आदिवासी संगठनों और विभिन्न कामगार संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए आदिवासी मंत्री हटाओ, आश्रमशाला के बच्चों को बचाओ के नारे लगाए तथा आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।
प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
सोमवार को आदिवासी संगठनों के पदाधिकारियों ने धारणी पुलिस थाना और आदिवासी परियोजना अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए राज्यभर में संचालित सेंट्रल किचन व्यवस्था में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री हुए फेल! सोशल मीडिया पर मार्कशीट वायरल, दादा भुसे को मिले 100 में से 0 नंमर
असोरिया पेट्रोल पंप फायरिंग केस: मकोका के आरोपियों का अमरावती में घटनास्थल पर रिक्रिएशन पंचनामा
Gondia News: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें, अलग गौ मंत्रालय की मांग को लेकर गोंदिया में विशाल मोर्चा
Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग
आंदोलन के बाद सेंट्रल किचन बंद
आदिवासी परियोजना अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि सेंट्रल किचन को अगले आदेश तक पूरी तरह बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब विद्यार्थियों के लिए पहले की तरह आश्रमशालाओं में ही स्थानीय स्तर पर भोजन तैयार किया जाएगा।
मंत्री उईके ने किया दौरा
टिटंबा शासकीय आदिवासी आश्रमशाला में छात्रों के कथित फूड पॉइजनिंग मामले के बाद आदिवासी विकास मंत्री डॉ। अशोक उईके ने धारणी उपजिला अस्पताल और आश्रमशाला का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
अधीक्षक निलंबित, प्रधानाध्यापक को नोटिस
टिटंबा स्थित शासकीय आश्रमशाला में 60 विद्यार्थियों को भोजन से विषाक्तता फूड पॉइज़निंग होने की गंभीर घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आश्रमशाला के अधीक्षक संदीप गोले को निलंबित कर दिया है, वहीं, प्रधानाध्यापक एम। पी। भागवत को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके तबादले का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
Dharni ashram school food poisoning protest central kitchen closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट अब घर पर बनाएं, इस आसान रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल ठेले वाला स्वाद
Jul 27, 2026 | 08:42 PMरीवा: बछड़ा गोद में लेकर कलेक्टर दफ्तर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक, गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की उठाई मांग
Jul 27, 2026 | 08:40 PMJKSSB Warder Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 288 वार्डर पदों पर भर्ती, ₹63,200 तक मिलेगी सैलरी
Jul 27, 2026 | 08:38 PMTGT अंग्रेजी भर्ती विवाद: आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों पर एक्शन, आयोग ने विशेषज्ञों के खिलाफ कार्रवाई के दिए संकेत
Jul 27, 2026 | 08:32 PMBank of Baroda Data Leak से मचा हड़कंप, 1TB डेटा लीक के दावे पर बैंक का बड़ा बयान, ग्राहकों को क्या करना होगा?
Jul 27, 2026 | 08:31 PMइंदौर नगर निगम घोटाले में ED का बड़ा एक्शन; 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
Jul 27, 2026 | 08:25 PMIBPS Clerk 2026 Short Notice जारी, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया
Jul 27, 2026 | 08:24 PMवीडियो गैलरी

PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM














