यवतमाल में वीडियो कॉल पर बुजुर्ग से 1 करोड़ की ठगी! साइबर ठग ने नक्सल धमकी देकर किया लूट का खेल
Yavatmal Cyber Fraud: यवतमाल में साइबर ठग ने बुजुर्ग को वीडियो कॉल कर नक्सल धमकी दी। अपराधी ने बुजुर्ग से 96 लाख 60 हजार रुपए ठगे। पुलिस जांच में साइबर सेल सक्रिय।
- Written By: प्रिया जैस
साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Yavatmal Naxal Threat Scam: यवतमाल में साइबर ठगों ने एक वृद्ध को वीडियो कॉल कर पहले डिजिटल अरेस्ट किया और 96 लाख 60 हजार 30 रुपए ऐंठ लिए। घटना 8 से 5 नवंबर के बीच अवधूतवाड़ी थाना क्षेत्र में घटी। पीड़ित की कायत पर अवधूतवाड़ी पुलिस ने नवंबर की देर रात अज्ञात ठग खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की कायत सारस्वत चौक, यवतमाल निवासी गिरीष कसपुरकर (61) दी है। शिकायत के मुताबिक बुजुर्ग को 8 नवंबर की दोपहर एक अज्ञात नंबर से वीडियो फोन आया। उसने अपना नाम संदीप रॉय बताते हुए कहा कि तुम्हारे नाम से कैनरा बैंक में खाता खोला गया है। पांच राज्यों में तुम्हारे काउंट ओपन हुए हैं। इसमें से तुमने 250 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया है, यह राशि नक्सलियों को दी गई है।
बुजुर्ग को ऐसे धमकाया
इस तरह पीड़ित को उसके नाम का एटीएम कार्ड का फोटो बताकर उसे अरेस्ट करने की धमकी दी गई। साथ ही कहा गया कि तुम्हारे वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा भंग हुई है। इसके बाद रात 12 बजे तक अरेस्ट करने की बात कहते हुए इससे बचने के लिए बैंक से आरटीजीएस करके बैंक में सभी राशि भेजने को कहा।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में सरपंच संघ अध्यक्ष पर नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदौर में व्यापारी से लूट: हम पुलिस हैं कहकर रुकवाया, 30 लाख से भरा बैग लेकर आरोपी फरार
बैंकॉक में छिपा बड़ा साइबर ठग गणेश काले भारत प्रत्यर्पित, CBI ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार
गड़चिरोली: अहेरी के कर अधिकारी वैभव पांढरे पर जानलेवा हमला, पूर्व जिप अध्यक्ष अजय कंकडालवार पर केस दर्ज
यह भी पढ़ें – हाई कोर्ट ने मतगणना पर लगाई रोक तो भड़के सीएम फडणवीस, बोले- ये तरीका सही नहीं, सुधार की जरूरत
पीड़ित उस ठग की इस बातों से डर गया। हर दो घंटे में फोन आने पर डर के मारे उन्होंने 11 नवंबर को 14 लाख 30 हजार 212 रुपए आरटीजीएस कर दिए। इसके बाद 12, 13, 14, 19, 24, 26 नवंबर को कुल 96 लाख 60 हजार 730 रुपए 40 पैसे आरटीजीएस किए।
अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज
जब ठग ने पीड़ित को खेती पर लोन लेने को कहा तो पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत यवतमाल साइबर पुलिस थाने पहुंचकर ऑनलाइन शिकायत दी। इसके बाद अवधूतवाडी थाने में शिकायत दी। शिकायत पर अवधूतवाड़ी पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच सायबर सेल के मार्गदर्शन में चल रही है।
