लंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश
Yavatmal Administrative Orders: पालकमंत्री संजय राठोड ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसेवा शिविर में प्राप्त सभी लंबित आवेदन और निवेदनों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए।
- Written By: आंचल लोखंडे
पालकमंत्री संजय राठोड- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Public Service Camp: यवतमाल जिले के दारव्हा स्थित जाधव कॉटन इंडस्ट्रीज परिसर में आयोजित ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर’ में 7 हजार से अधिक नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिले के पालकमंत्री संजय राठोड ने की। उपविभागीय अधिकारी कार्यालय, दारव्हा द्वारा आयोजित इस शिविर में राजस्व विभाग सहित 22 सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए।
एक ही स्थान पर नागरिकों को प्रमाणपत्र, विभिन्न योजनाओं के लाभ और आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद संजय देशमुख, जि। प। के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष धोत्रे, उपविभागीय अधिकारी आशिष बिजवल, विजय सूर्यवंशी, दारव्हा नप के नगराध्यक्ष सुनील चिरडे, श्रीधर मोहोड, भाऊराव ढवले, यशवंत पवार, संतोष चव्हाण, दत्ता रहाणे, नेर के उपनगराध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
संजय राठोड ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पालकमंत्री संजय राठोड ने कहा कि लोकसेवा हक्क अधिनियम लागू होने के बाद समयबद्ध और पारदर्शी सरकारी सेवाएं देना अब अधिकारियों की कानूनी जिम्मेदारी है। सरकार किसानों, महिलाओं, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और वंचित वर्गों को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना के लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अभिजीत दीपके से कुछ सीखिए… उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी
नासिक में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से 5.07 लाख रुपए की लूट, ऐसे बनाया शिकार
CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
अमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
आज दारव्हा येथील जाधव कॉटन इंडस्ट्रीज येथे आयोजित ‘छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिबिर’ मध्ये सहभागी होत विविध शासकीय योजनांच्या लाभार्थ्यांना प्रमाणपत्रे व लाभांचे वितरण केले. उपविभागीय अधिकारी कार्यालय, दारव्हा यांच्या वतीने आयोजित या शिबिरात महसूल विभागासह २२ [1/5] pic.twitter.com/YeunG4zp4t — Sanjay Rathod (@SanjayDRathods) August 1, 2026
लंबित आवेदन जल्द निपटाएं
साथ ही लाडकी बहिण योजना से वंचित महिलाओं की शिकायतों के निराकरण हेतु भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सांसद संजय देशमुख ने भी मार्गदर्शन करते हुए इस पहल की सराहना की तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभउठाने का आह्वान किया। साथ ही जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष धोत्रे ने भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया। प्रस्तावना उपविभागीय अधिकारी विजय सूर्यवंशी ने की।
ये भी पढ़े: पंढरपुर यात्रा 2026: यवतमाल ST को 2.77 करोड़ की आय, 51 हजार श्रद्धालुओं ने किया सफर
लंबित आवेदनों पर 10 दिन में कार्रवाई करने के निर्देश
पालकमंत्री संजय राठोड ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में लंबित रहे सभी आवेदन और निवेदनों का 8 से 10 दिनों के भीतर समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं इस प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे ताकि नागरिकों को बिना विलंब के सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां, सेवा केंद्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे।
