यवतमाल में दो दर्दनाक घटनाएं: पुस नदी में महिला का शव मिला, नाले में बहने से किसान की मौत
Woman Body Found: यवतमाल जिले के पुसद में पुस नदी से 26 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं केलापुर तहसील में तेज बहाव वाले नाले में बहने से एक किसान की मौत हो गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
पुसद महिला शव- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Latest News: यवतमाल जिले के पुसद शहर के नागपुर मार्ग स्थित पुल के समीप वटवृक्ष हनुमान मंदिर के सामने पुस नदी के पात्र में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना 1 अगस्त को सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच सामने आई। स्थानीय नागरिकों ने नदी में शव दिखाई देने पर तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुसद शहर पुलिस को अवगत कराया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित आगे की कार्रवाई शुरू की। शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी, जिससे पुलिस के सामने उसकी शिनाख्त करना बड़ी चुनौती थी। बाद में पुलिस ने जांच और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर मृतका की पहचान पायल नाटेकर (26), निवासी गुणवंतराव देशमुख स्कूल के पीछे, श्रीरामपुर, पुसद के रूप में की।
आत्महत्या या हत्या
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पायल नाटेकर विवाहित थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय उपजिला अस्पताल, पुसद भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: करंजवन बांध 90% भरा, कादवा नदी में बाढ़ से बांध जलमग्न, मनमाड में चार दशक का जल संकट होगा खत्म
शून्य दुर्घटना..मेरी जिम्मेदारी: नागपुर में गडकरी का आह्वान, बोले-नागरिकों की भागीदारी बिना सड़क सुरक्षा अधूरी
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: पिंक ई-रिक्शा योजना में अनुदान बढ़कर 40% हुआ, अब 5,000 महिलाओं को मिलेगा लाभ
तुकाराम मुंढे के आते ही दुकानदारों ने गिराए शटर! अमरावती में FDA की एंट्री से थरथराए होटल व्यापारी
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी गहन जांच पुसद शहर पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मामले की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
नाले के तेज बहाव में बहकर किसान की मौत
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच केलापुर तहसील के खैरी गांव के पास एक नाले के तेज बहाव में बह जाने से एक किसान की मौत हो गई। यह घटना 31 जुलाई की शाम करीब 6 बजे सामने आई। मृतक की पहचान मारोती आत्राम (48), निवासी खैरी, तहसील केलापुर के रूप में हुई है।
गांव में शोक का माहौल
जानकारी के अनुसार, मारोती आत्राम अपनी मां के नाम पर दर्ज खेत में रोज की तरह कृषि कार्य करने गए थे। काम समाप्त कर घर लौटते समय गांव के समीप स्थित नाले में अचानक आई बाढ़ के कारण वे तेज बहाव में बह गए, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की।
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उनका शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर प्रारंभिक जांच शुरू की। ग्राम राजस्व अधिकारी दीपक पवार ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट केलापुर तहसीलदार को सौंप दी है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
