Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक: करंजवन बांध 90% भरा, कादवा नदी में बाढ़ से बांध जलमग्न, मनमाड में चार दशक का जल संकट होगा खत्म

Water Supply Relief In Nashik: दिंडोरी में भारी बारिश से करंजवन बांध 90% भर गया। 400 करोड़ की जल योजना से मनमाड और आसपास के गांवों को नियमित पेयजल व सिंचाई की बड़ी राहत मिली।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Aug 02, 2026 | 02:31 PM

विधायक सुहास कांदे(बाई ओर) डैम (दाई ओर) (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Manmad Water Supply Relief In Nashik: नासिक जिले के मनमाड शहर सहित कई गांवों तक जलापूर्ति पहुँचाने वाला करंजवन बांध 90 प्रतिशत तक भर गया है। दिंडोरी क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कादवा नदी उफान पर है, जिससे बांध में पानी की आवक तेजी से जारी है।

वर्तमान में बांध से 19 हजार क्यूसेक की गति से पानी छोड़ा जा रहा है। करंजवन बांध में पर्याप्त जल भंडारण होने से मनमाड शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए पेयजल तथा सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए सिंचाई की समस्या हल हो गई है। विधायक सुहास कांदे के प्रयासों से मनमाड के लिए स्वीकृत 400 करोड़ रुपये की पेयजल योजना इसी बांध पर निर्भर है।

4 दशकों से जल संकट

विगत 4 दशकों से मनमाड भीषण जल संकट से जूझ रहा था। पहले शहर की जलापूर्ति पालखेड बांध पर निर्भर थी, जहां से वर्ष में केवल 6 बार पानी का आवर्तन मिलता था। समय पर पानी न मिलने से नागरिकों को महीने में केवल एक या दो बार ही पानी मिल पाता था। पानी की किल्लत के कारण उद्योग-धंधे ठप्प हो गए थे और लगभग 10 हजार लोग शहर छोड़कर चले गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल में दो दर्दनाक घटनाएं: पुस नदी में महिला का शव मिला, नाले में बहने से किसान की मौत

शून्य दुर्घटना..मेरी जिम्मेदारी: नागपुर में गडकरी का आह्वान, बोले-नागरिकों की भागीदारी बिना सड़क सुरक्षा अधूरी

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: पिंक ई-रिक्शा योजना में अनुदान बढ़कर 40% हुआ, अब 5,000 महिलाओं को मिलेगा लाभ

तुकाराम मुंढे के आते ही दुकानदारों ने गिराए शटर! अमरावती में FDA की एंट्री से थरथराए होटल व्यापारी

वर्ष 2019 में विधायक बनने के बाद सुहास कांदे ने 89 किलोमीटर दूर करंजवन बांध से मनमाड तक पाइपलाइन बिछाने की 400 करोड़ रुपये की योजना तैयार कराई। एकनाथ शिंदे ने विशेष प्रावधान करते हुए नगर परिषद के हिस्से की 15% लोक-अंशदान राशि भी शासन से मंजूर कराई। ठेकेदार द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य पूरा किए जाने के बाद अब शहर को हर तीसरे दिन पानी मिल रहा है। करंजवन बांध के 90 प्रतिशत भरने से नागरिकों में भारी उत्साह है और शहर के अवरुद्ध विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेः- अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना की पहली सूची जारी, नासिक के 35,890 खाते शामिल, इतने लाख तक कर्जमाफी

MLA सुहास कांदे ने क्या कहा?

विधायक सुहास कांदे ने कहा कि करंजवन बांध को 90 प्रतिशत भरा देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। जल्द ही यह शत-प्रतिशत भर जाएगा। इससे मनमाड शहर की पानी की समस्या पर हमेशा के लिए विराम लग गया है तथा जल संकट के कारण रुका हुआ विकास कार्य फिर से गति पकड़ेगा। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में मनमाड का चौमुखी विकास होगा।

Karanjvan dam 90 percent full manmad water supply relief in nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 02:31 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Weather Update
  • Manmad News Update
  • Monsoon News
  • Nashik News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.