Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल का ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अध्ययन कक्ष’ बदहाल, छात्रों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

Study Room Apathy: यवतमाल में प्रशासनिक अनदेखी के कारण डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अध्ययन कक्ष बदहाल है, जहां बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बीच छात्र खुद जिम्मेदारी संभालने को मजबूर हैं।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 29, 2026 | 11:24 AM

‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अध्ययन कक्ष’ बदहाल (सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Government Study Center Neglected यवतमाल में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यवतमाल शहर में स्थापित ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अध्ययन कक्ष आज प्रशासनिक लापरवाही के कारण बदहाली का शिकार हो चुका है।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बनाए गए इ स महत्वाकांक्षी प्रकल्प की वर्तमान दयनीय स्थिति ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व विधायक मदन येरावार की संकल्पना से वर्ष 2020-21 में शुरू किए गए इस अध्ययन कक्ष का मुख्य उद्देश्य एमपीएससी, यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्थानीय छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना था।

निधि के खर्च को लेकर उठ रहे सवालिया निशान

लगभग 120 विद्यार्थियों की बैठक क्षमता वाले इस अध्ययन केंद्र के सुचारू संचालन के लिए शासन की ओर से हर वर्ष विशेष निधि भी उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों का सीधा आरोप है कि यह सरकारी निधि वास्तव में छात्रों की सुविधाओं पर खर्च हो रही है या कहीं और, यह सवाल अब गंभीर रूप से उठने लगा है। इस अध्ययन कक्ष का संपूर्ण प्रबंधन जिला सेतु समिति के अधीन है और जिलाधिकारी इसके पदेन अध्यक्ष हैं।

सम्बंधित ख़बरें

River Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश

पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?

मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून

58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग

इसके बावजूद, पिछले तीन महीनों से यहां नियुक्त लाइब्रेरियन लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि उनकी अनुपस्थिति में प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई। इसके चलते अब अध्ययन कक्ष को रोजाना समय पर खोलने, बंद करने और उसकी पूरी देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों पर आ गई है।

छत हुई क्षतिग्रस्त और वाई-फाई सेवा भी ठप

अध्ययन कक्ष के सौंदर्गीकरण के लिए परिसर में बनाए गए गार्डन की भी वर्षों से भारी उपेक्षा की जा रही है। मुख्य भवन के अंदर लगी पीओपी की छत कई जगहों से टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है और वहां कबूतरों ने अपने घोंसले बना लिए हैं। इसके कारण लगातार होने वाली गंदगी और शोर छात्रों के अध्ययन में बड़ी बाधा बन रहे हैं।

आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन तैयारी करने वाले छात्रों के लिए इंटरनेट सुविधा बेहद आवश्यक है, लेकिन यहां पिछले कई महीनों से वाई-फाई सेवा पूरी तरह बंद पड़ी है। इसके कारण विद्यार्थी ऑनलाइन क्लासेस, डिजिटल अध्ययन सामग्री और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों से वंचित हो रहे हैं। इसके साथ ही, वर्ष 2020-21 में खरीदी गई पुरानी पुस्तकों से ही छात्रों को मजबूरी में पढ़ाई करनी पड़ रही है।

विद्यार्थियों ने प्रशासन से नई पुस्तकें और अद्यतन नोट्स उपलब्ध कराने की भी मांग की है। छात्रों का कहना है कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बनाई गई इस अध्ययन कक्ष का मूल उद्देश्य ही अब समाप्त होता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढे़ं:- नागपुर: कलमना में मनोरोगी युवक ने ईंट-पत्थर से वार कर अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी से की तुरंत समाधान की मांग

नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर परेशान विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तुरंत संज्ञान लेकर समाधान किया जाए। उन्होंने स्थायी रूप से दो शिफ्ट में दो अलग-अलग लाइब्रेरियन नियुक्त करने, वाई-फाई सेवा तत्काल चालू करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा परिसर में पसरी गंदगी और सूअरों की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने की मांग की है। यवतमाल शहर के इस प्रमुख अध्ययन केंद्र की यह स्थिति छात्रों के लिए गहरी चिंता का विषय बन चुकी है।

विद्यार्थियों ने यह अपेक्षा व्यक्त की है कि जिलाधिकारी विकास मीना इस मामले में संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब कर अध्ययन कक्ष की स्थिति में जल्द से जल्द ठोस सुधार सुनिश्चित करेंगे।

Yavatmal dr apj abdul kalam study room administration apathy students issue 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 11:24 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.