- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Digras Nh 161a Land Acquisition Compensation Protest Farmer
यवतमाल: NH-161A के लिए जमीन देकर भी मुआवजे को तरसे किसान, 25 मार्च को सामूहिक आत्मदाह की दी चेतावनी
यवतमाल में किसानों ने 24 मार्च तक मुआवजा न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय महामार्ग के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिला।

Yavatmal News: दिग्रससं तालुका में राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 161ए के लिए अधिग्रहित की गई किसानों की जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिलने के कारण किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 24 मार्च तक उन्हें मंजूर मुआवजा नहीं दिया गया, तो 25 मार्च को अमरावती स्थित राष्ट्रीय महामार्ग विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय महामार्ग 161ए के निर्माण के लिए कई किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुए करीब चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसानों को उनका मुआवजा नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में तैराकी का क्रेज: नगर परिषद के इकलौते स्विमिंग पूल में भारी भीड़; नए पूल का काम 50% अधूरा, जल्द पूरा
अकोला में जनजागृति अभियान शुरू, समय पर मुफ्त उपचार और सही पोषण से संभव है टीबी का पूर्ण उन्मूलन
महज एक सांसद नहीं, शिक्षा महर्षि भी थे मेघे; जानें कैसे उन्होंने वर्धा को बनाया उच्च शिक्षा का एक बड़ा केंद्र
अमरावती: डकैती और लूट के मामलों में भारी गिरावट, लेकिन महिलाओं के विरुद्ध अपराध अब भी बड़ी चुनौती
इससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है और वे लगातार प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में किसानों की ओर से प्रशासन को लिखित निवेदन भी दिया गया है। निवेदन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि तय समय तक मुआवजा नहीं मिला तो किसान कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाशिम जिले के वाईगांव क्षेत्र के गट क्रमांक 44 में लगभग 0।700 हेक्टेयर कृषि भूमि राष्ट्रीय महामार्ग के लिए संपादित की गई थी। जमीन अधिग्रहण की सभी प्रक्रिया पूरी होकर संबंधित दस्तावेज शासन के पास दर्ज होने के बावजूद भी किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है।
विशेष बात यह है कि उपविभागीय अधिकारी तथा भूमि संपादन अधिकारी, कारंजा कार्यालय की ओर से 5 दिसंबर 2022 को इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद भी किसानों को भुगतान नहीं किया गया।
दूसरी ओर, राष्ट्रीय महामार्ग विभाग अमरावती के कार्यकारी अभियंता द्वारा 28 मार्च 2022 को करीब 52 लाख 58 हजार 615 रुपये की मुआवजा राशि मंजूर किए जाने का उल्लेख दस्तावेजों में किया गया है। इसके बावजूद किसानों के खातों में यह राशि जमा नहीं हुई है।
किसानों का कहना है कि बारबार प्रशासन के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए अब उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए आत्मदाह जैसी गंभीर चेतावनी दी है।
लिड के लिए आमणी औद्योगिक क्षेत्र बना सफेद हाथी करोड़ों की अनुदान राशि के बावजूद उद्योग ठप, बेरोजगारों का शहरों में पला
Yavatmal digras nh 161a land acquisition compensation protest farmer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम के शरण में कांग्रेस! अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे दिग्विजय सिंह, क्या बदल रहा सियासी समीकरण?
Mar 24, 2026 | 09:36 PMग्रामीण रोजगार को बढ़ावा, निजी कौशल विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक विधान परिषद में पारित
Mar 24, 2026 | 09:36 PMनिवेशकों का धन वसूलने के लिए MPID कानून में संशोधन, छह माह में होगी संपत्ति कुर्क, सीएम फडणवीस का ऐलान
Mar 24, 2026 | 09:27 PM‘न डरें, न घबराएं…तेल और गैस का पूरा भंडार’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच सरकार ने जारी किया ताजा अपडेट
Mar 24, 2026 | 09:20 PM‘मान न मान, मैं मेजबान’; ईरान-US जंग रोकने के लिए कूद पड़ा पाकिस्तान, ‘चौधरी’ बनने की फिराक में शहबाज
Mar 24, 2026 | 09:17 PMपॉलिटिक्स में कभी पूर्णविराम नहीं… एकनाथ शिंदे ने कुछ इस अंदाज़ में दी उद्धव ठाकरे को विदाई
Mar 24, 2026 | 09:11 PMरिंकू सिंह की चमकी किस्मत, KKR में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर संभालेंगे टीम की कमान
Mar 24, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM














