यवतमाल में कचरे से बनेगा कोयला! 29 करोड़ देने की घोषणा, 50 लाख महिलाओं को बनाया लखपति दीदी

Yavatmal Development News: यवतमाल के विकास के लिए 29 करोड़ की योजनाओं का ऐलान। कचरा प्रसंस्करण प्लांट, सोलर सिटी प्रोजेक्ट, लखपति दीदी मिशन और पक्के मकानों की गारंटी।
Yavatmal Development News: यवतमाल के विकास के लिए 29 करोड़ की योजनाओं का ऐलान। कचरा प्रसंस्करण प्लांट, सोलर सिटी प्रोजेक्ट, लखपति दीदी मिशन और पक्के मकानों की गारंटी।
देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

29 Crore Projects Announced for Yavatmal: यवतमाल में कचरे का प्रबंधन करने का भी काम किया जाएगा। कचरे पर प्रक्रिया कर उससे खाद और कोयला प्लांट तैयार करने की योजना है। जिससे यवतमाल शहर खुली सांस लेगा। शहर बनाने पर जोर दिया जाएगा। अभ्यंकर स्कूल के सामने व्यापारी संकुल तैयार करने के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यवतमाल को ट्रेनिंग हब के रूप में देखा जाएगा।

नप को 20से 25 करोड रुपए प्रत्येक वर्ष दिए जाएंगे। नाट्यगृह, पुलिस इमारत, कृषि विभाग की इमारत, स्वीमिंग पुल विस्तारिकरण, नेहरू क्रीडा संकुल, खेल मैदान आदि 29 करोड रुपयों के कार्य किए जाएंगे। अतिक्रमण नियमाकुल करेंगे। झोपडी में रहनेवाले को पीएम आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपए देकर पक्के मकान देंगे। ई क्लास जमीन पर अतिक्रमण कर रहनेवाले लोगों को संपूर्ण सुविधायुक्त मकान देंगे।

50 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाया

लाडली बहन योजन कभी बंद नहीं होगी। लखपति दीदी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। दो सालों में 50 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाया है। अब यह लक्ष्य । करोड लखपति दीदी बनाना है। सीएम फडणवीस में यवतमाल शहर को सोलर सिटी बनाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना को प्रभावी रूप से लागू कर प्रत्येक घर में सोलर पैनल लगाकर नागरिको के बिजली बिल जीरो करना ही लक्ष्य है।

इस समय मंच पर आदिवासी मंत्री अशोक उईके, पूर्व विधायक मदन येरावार, विधायक राजू तोडसाम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चव्हाण, महामंत्री राजू पडगिलवार, अन्नासाहब पारवेकर, राजू डांगे, सूरज गुप्ता, योगेश पाटिल, राजेंद्र महाडोले, नितीन गिरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com