- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Darwha Minor Girl Murder Neighbor Arrested Both Village Crime
मासूम शिवानी के कातिल निकले पड़ोसी; रंजिश का बदला लेने के लिए ली 6 साल की बच्ची की जान, बोरे में मिली थी लाश
Yavatmal Darwha Murder Case: यवतमाल में मासूम शिवानी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा। पड़ोसी ही निकले कातिल, रंजिश में ली 6 साल की बच्ची की जान। पलंग के नीचे बोरे में मिला शव। 5 गिरफ्तार।
- Written By: प्रिया जैस

मासूम शिवानी के हत्यारे गिरफ्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Darwha Police Station Investigation: यवतमाल जिले के दारव्हा पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम बोथ में 6 साल 8 महीने की मासूम बच्ची शिवानी पंकज जाधव के अपहरण के बाद उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 20 मार्च को बच्ची के परिजन निलेश नथुरसिंग जाधव की शिकायत पर दारव्हा पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
बच्ची का कोई सुराग न मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं ग्राम बोथ पहुंचकर जांच की कमान संभाली। पुलिस द्वारा गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और कई टीमों का गठन कर संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई। इसी दौरान बच्ची के घर के पास रहने वाले कैलास जाधव के घर में तलाशी के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया पूरा मामला
घर में पलंग के नीचे बच्ची का शव बोरे में बांधकर छिपाकर रखा गया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या की और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को छिपा दिया था। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी आरोपी कैलास विलास जाधव (30), माला विलास जाधव (26), सोनू विलास जाधव (32), रंजना सोनू जाधव (30) तथा एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
भिवंडी मनपा: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर कार्रवाई से बवाल, मनपा प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल
वर्धा में सरकारी शिक्षा पर ‘तालाबंदी’! 5 साल में बंद हुए 90 स्कूल, अब 241 और स्कूलों पर मंडराया खतरा
जलगांव के किसानों के लिए खुशखबर, जैन इरिगेशन और आईसीएआर के बीच समझौता; मिलेंगी केले की दो नई उन्नत किस्में
शिव भोजन योजना ‘ऑक्सीजन’ पर! व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई ठप, 6 हजार लाभार्थियों के निवाले पर संकट
यह भी पढ़ें – नहीं रहे ‘विदर्भ के भीष्माचार्य’! CM फडणवीस समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें कौन थे दत्ता मेघे
पुलिस ने अपहरण के मामले में हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं बढ़ाकर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात के मार्गदर्शन में तथा स्थानीय अपराध शाखा, क्यूआरटी और अन्य पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक की गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Yavatmal darwha minor girl murder neighbor arrested both village crime
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भिवंडी मनपा: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर कार्रवाई से बवाल, मनपा प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल
Mar 23, 2026 | 11:28 AM‘साजिश या तंत्र-मंत्र?’ विधायक अमोल मिटकरी ने अजित पवार के हादसे को ‘अघोरी अनुष्ठान’ से जोड़ा, जांच की मांग
Mar 23, 2026 | 11:22 AMना बनी फ्लाइट अटेंडेंट, ना चली मॉडलिंग…फिर ‘तुलसी’ बनकर चमकीं और राजनीतिक में भी किया कमाल
Mar 23, 2026 | 11:19 AMवर्धा में सरकारी शिक्षा पर ‘तालाबंदी’! 5 साल में बंद हुए 90 स्कूल, अब 241 और स्कूलों पर मंडराया खतरा
Mar 23, 2026 | 11:18 AMअसम में JMM ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, क्या हेमंत सोरेन का ‘एकला चलो’ वाला दांव बिगाड़ेगा कांग्रेस का खेल?
Mar 23, 2026 | 11:18 AMईरान के खिलाफ जंग में शामिल होंगे सऊदी-UAE? इजरायली मीडिया का बड़ा दावा, बताया क्या है खाड़ी देशों का प्लान
Mar 23, 2026 | 11:17 AMजलगांव के किसानों के लिए खुशखबर, जैन इरिगेशन और आईसीएआर के बीच समझौता; मिलेंगी केले की दो नई उन्नत किस्में
Mar 23, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM
ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM











