- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha 90 Govt Schools Closed 5 Years Low Student Enrollment Zp Schools
वर्धा में सरकारी शिक्षा पर ‘तालाबंदी’! 5 साल में बंद हुए 90 स्कूल, अब 241 और स्कूलों पर मंडराया खतरा
Wardha Govt School Closure: वर्धा में सरकारी शिक्षा का संकट! 5 साल में 90 स्कूल बंद। 241 जिला परिषद स्कूलों में 20 से भी कम छात्र। निजी स्कूलों की होड़ में पिछड़ रही सरकारी व्यवस्था।
- Written By: प्रिया जैस

सरकारी स्कूल (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
ZP Schools Wardha Enrollment: वर्धा जिले में पिछले कुछ वर्षों से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की घटती संख्या चिंता का विषय बनती जा रही है। गांव-देहातों में अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों की बढ़ती संख्या के कारण जिला परिषद स्कूलों में नामांकन लगातार कम हो रहा है। इसी के चलते कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया था, जिसका विभिन्न शिक्षक संगठनों ने विरोध भी किया था।
जानकारी के अनुसार, पिछले पांच वर्षों (2021 से 2026) में जिले में लगभग 90 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। इनमें मराठी, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू माध्यम की स्कूलें शामिल हैं। वर्ष 2024-25 में ही करीब 13 स्कूल बंद किए गए, जबकि 2025-26 में फिलहाल कोई स्कूल बंद नहीं किया गया है। वर्तमान में जिले में 214 ऐसी प्राथमिक जिला परिषद स्कूलें हैं, जहां छात्र संख्या 20 से भी कम है।
अभिभावक अब अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे सरकारी स्कूलों का भविष्य संकट में नजर आ रहा है। स्कूलों को बचाने के लिए शिक्षक लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान वे गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों की तलाश कर रहे हैं और अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके लिए नि:शुल्क किताबें, कॉपियां, गणवेश और आने-जाने के लिए वाहन सुविधा जैसे प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में कर्मचारियों की चेतावनी, मांगें पूरी न होने पर 21 अप्रैल से सरकारी कर्मचारी व शिक्षक हड़ताल पर
BMC का नया प्लान: मालाबार हिल वॉकवे पर मासिक पास शुरू, ₹750 में रोज एंट्री की सुविधा
Opinion: नक्सल मुक्त भारत की संकल्पना अब साकार दिखने लगी है
मुंबई-दिल्ली पर हमला…, पाकिस्तानी अब्दुल बासित के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार, मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
प्वाइंटर
2024-25 में 13 स्कूल बंद
2025-26 में कोई स्कूल बंद नहीं
214 जिल में प्राथमिक स्कूल
20 से भी कम छात्र संख्या
इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी
शिक्षकों के इन प्रयासों के पीछे अपनी नौकरी बचाने की चिंता भी एक कारण माना जा रहा है। यदि छात्र संख्या में गिरावट का यही सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले समय में और भी सरकारी स्कूल बंद होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें – नहीं रहे ‘विदर्भ के भीष्माचार्य’! CM फडणवीस समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें कौन थे दत्ता मेघे
कुल स्कूलें व कम पटसंख्या वाली स्कूलें
| तहसील (Tehsil) | कुल स्कूलें (Total) | कम छात्र संख्या वाली स्कूलें (Below 20 Students) |
| समुद्रपुर | 159 | 60 (सर्वाधिक प्रभावित) |
| आर्वी | 140 | 50 |
| सेलू | 107 | 27 |
| कारंजा | 93 | 23 |
| वर्धा | 122 | 22 |
| हिंगनघाट | 122 | 22 |
| देवली | 97 | 20 |
| आष्टी | 68 | 17 |
| कुल | 908 | 241 |
Wardha 90 govt schools closed 5 years low student enrollment zp schools
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में कर्मचारियों की चेतावनी, मांगें पूरी न होने पर 21 अप्रैल से सरकारी कर्मचारी व शिक्षक हड़ताल पर
Mar 23, 2026 | 12:43 PMPM मोदी की अपील का असर! इंफ्लूएंसर के पापा ने छोड़ी चीनी, शुरू किया फिटनेस रूटीन
Mar 23, 2026 | 12:40 PMBMC का नया प्लान: मालाबार हिल वॉकवे पर मासिक पास शुरू, ₹750 में रोज एंट्री की सुविधा
Mar 23, 2026 | 12:38 PMOpinion: नक्सल मुक्त भारत की संकल्पना अब साकार दिखने लगी है
Mar 23, 2026 | 12:37 PMमुंबई-दिल्ली पर हमला…, पाकिस्तानी अब्दुल बासित के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार, मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Mar 23, 2026 | 12:35 PMJalukbari Seat Profile: 25 सालों से अजेय है हिमंत सरमा का गढ़, अबकी सेंध लगा पाएगा विपक्ष? जानिए पूरा इतिहास
Mar 23, 2026 | 12:34 PMतीन हफ्तों से उत्पादन बंद, छत्रपति संभाजीनगर के 2000 से अधिक उद्योगों में LPG संकट गहराया
Mar 23, 2026 | 12:30 PMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM
ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM










