Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल में हो रही थी गांजे की खेती और तस्करी; दो जगह एक्शन, 124 किलो गांजा जब्त, 5 गिरफ्तार

एलसीबी और यवतमाल पुलिस टीमों को कार्रवाई करने की सूचनाएं दी गई है। बाभुलगांव में एलसीबी की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया। वहीं दूसरी ओर महागांव पुलिस ने शिरपुली शिरमाल खेत परिसर में लगाई गई गांजे की खेती का पर्दाफाश किया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 02, 2024 | 11:55 PM

यवतमाल पुलिस की गिरफ्त में जब्त गांजे के साथ खेती करने की आरोपी

Follow Us
Close
Follow Us:

यवतमाल: जिला पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में चलाए जा रहे अवैध व्यवसायों पर नकेल कसने के लिए एलसीबी टीम और यवतमाल पुलिस टीमों को कार्रवाई करने की सूचनाएं दी गई है। बाभुलगांव में एलसीबी की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया। वहीं दूसरी ओर महागांव पुलिस ने शिरपुली शिरमाल खेत परिसर में लगाई गई गांजे की खेती का पर्दाफाश किया।

सगे भाई कर रहे थे गांजा की खेती

यवतमाल में बरगेवाड़ी परिसर में गांजे की खेती मिलने को सालभर का समय हो रहा है। वहीं फिर से महागांव तहसील के शिरपुली से शिरमाल गांव में गांजे की खेती करने की बात सामने आयी है। महागांव और दराटी की फिर से गांजे की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी रामेश्वर पुंजाजी पोटे और परमेश्वर पुंजाजी पोटे इन दो खेत मालिकों ने अपनी फसलों में अंतर फसल के तौर पर गांजे की फसल लगाई थी।

यह भी पढ़ें:– अमित शाह ने निकाल दिया सीट शेयरिंग का फार्मूला, जानिए महायुति में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

इस मामले की खबर मिलने पर दराटी पुलिस थाने के थानेदार योगेश वाघमारे और महागांव थानेदार धनराज नीले पुलिस दल के साथ शिरपुली शिरमाल परिसर में पहुंचे। खेत परिसर की तलाशी लेने पर वहां पर गांजे की बुवाई करने की बात सामने आयी। खेत में चोरी छिपे गांजे की बुवाई करने की खबर पुलिस को प्राप्त हुई थी। दो सगे भाइयों द्वारा गांजे की अंतर फसल ली जा रही थी। पुलिस कर्मचारियों ने गांजे के पौधे उखाड़े। खेत में कुल 63 किलो से ज्यादा गांजा पाया गया। पुलिस ने दोनों खेत मालिकों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

बाभुलगांव में गांजे की तस्करी का पर्दाफाश

यवतमाल एलसीबी की टीम ने बाभुलगांव शहर के कलंब से बाभुलगांव रोड पर तहसील कार्यालय के सामने कार को रोककर इसमें 61.5 किलोग्राम गांजा व वाहन सहित 25 लाख 48 हजार रुपयों का माल जब्त किया। बीते 1 अक्टूबर की रात 9 बजे के करीब एलसीबी की टीम बाभुलगांव पुलिस थाना परिसर में अवैध धंधों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने के लिए गश्त लगा रही थी।

इस समय सूचना मिली कि कलंब से बाभुलगांव की ओर ग्रे रंग की कार नंबर सीजी 12 एवी 0515 से कुछ लोग छत्तीसगढ से कलंब से बाभुलगांव मार्ग होते हुए नेर में अवैध रूप से गांजा लेकर जाने वाले हैं। पुलिस ने तहसील कार्यालय के सामने नाकाबंदी लगाई। जाने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में आएगा सियासी भूचाल? पहले उद्धव ठाकरे तो बाद में सीएम शिंदे के घर पहुंचे अनंत अंबानी

पुलिस ने बाभुलगांव की ओर ग्रे रंग की कार को रोका गया। इसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के लामीदरहा, बोईरदादर निवासी सोहेल शहादत खान (27), शहादत खान उस्मान खान (60) और एक 60 वर्षीय महिला को कब्जे में लिया। इसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर उसमें गांजा के फूल, बीज व पत्तियां कुल वजन 61.500 किलोग्राम मूल्य 12 लाख 30 हजार रुपयों का माल मिला।

नेर तहसील में बेचने की थी तैयारी

गांजा आडिशा के दयाडेरा निवासी गोपाल से खरीदकर नेर तहसील के चमननगर निवासी सलीम को बेचने के लिए लेकर जाने की जानकारी दी गई। आरोपियों के खिलाफ बाभुलगांव थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई एलसीबी पुलिस निरीक्षक ज्ञानोबा देवकते, एपीआई सुगत पुंडगे, एपीआई अमोल मुडे, पुलिस कर्मचारी बंडू डांगे, योगेश गटलेवार, सैयद साजिद, अजय डोले, रूपेश पाली, रितुराज मेडवे, विनोद राठोड, आकाश सहारे, महिला कर्मचारी ममता देवतले, विवेक पेठे, योगेश टेकाम, अमित मेश्राम, साइबर सेल के पुलिस कर्मचारी सचिन देवकर, प्रगति कांबले, पूजा भारस्कर ने की।

Yavatmal cannabis cultivation trafficking smuggler arrests

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2024 | 11:55 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल-4 सितम्बर 2025: आज इन राशियों पर होगी भगवान विष्णु की असीम कृपा, ये राशियां रखें सावधान

2

वामन जयंती 4 सितंबर को, जानिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु को क्यों लेना पड़ा यह अवतार

3

चाणक्य की ये नीति जीवन में दिला सकता हैं सफलता, हार बदल जाएगी सफलता में, दुनिया करेगी आपको सलाम

4

बालों की अच्छी ग्रोथ और नेचुरल शाइन लिए बड़ा कारगर हैं चाय वाला पानी, कैसे करें इस्तेमाल जानिए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.