Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में नया मोड़, नाबालिग के खिलाफ शिकायत वापस; शिकायतकर्ता ने बदला फैसला

Delhi Police Complaint Withdrawn: जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर शिकायत करने वाली स्मृति सिंह ने नाबालिग की माफी और पीएम के रुख के बाद शिकायत वापस ले ली है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Aug 05, 2026 | 04:24 PM

युवा छात्रा ने पीएम मोदी से मांगी माफी (सोर्स-IANS)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Abusive Remark Case: जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने शिकायत वापस ले ली है। स्मृति सिंह का कहना कि पीएम द्वारा बच्चों को माफ करने और नाबालिग द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

बता दें, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ एक नाबालिग ने अभद्र की थी। इसके बाद गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने नाबालिग के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर के रूप में केस दर्ज कर लिया था।

माफी के बाद शिकायतकर्ता ने लिया फैसला

शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसलिए उन्होंने नाबालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों को माफ किए जाने और नाबालिग द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले लिया।

सम्बंधित ख़बरें

छात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी

JPSC-JSSC आंदोलन में नया मोड़! सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा Water Fast, भूख हड़ताल जारी

बिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO

सार्वजनिक रूप से मांगी थी माफी

बता दें, विवाद बढ़ने के बाद नाबालिग लड़की ने एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में गलती स्वीकार करती हुई नाबालिग ने कहा कि उसकी बातें गलत थी और ऐसा कहने पर उसे गहरा पछतावा हो रहा है। उसने बताया कि प्रदर्शन में मौजूद दूसरे लोगों के प्रभाव में आकर उसने ऐसी बातें कह दीं।

वीडियो में नाबालिग ने बताया कि वह अभी महज सिर्फ 15 साल की है। उसने बताया कि उसका मकसद कभी भी ऐसा विवाद खड़ा करना नहीं था। अब वह अपने उस व्यवहार पर शर्मिंदा है।

Ruchika Singh, a CJP protester who made abusive remarks against PM Narendra Modi, has issued an apology to the entire country. She claims that other people at the protest influenced and encouraged her to use abusive language. She has promised never to repeat such an act again.… pic.twitter.com/hNQULRZ8r1 — Mukesh (@mksh_kgp) July 31, 2026

ये भी पढ़ें- 7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश

PM ने सोशल मीडिया पर किया था माफी का ऐलान

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान अभद्र टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर उन महिलाओं को माफ करने का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर उन्हें या उनकी स्वर्गीय मां को लेकर गलत भाषा का इस्तेमाल किया गयाा। इससे वह दुखी है। उन्होंने कहा कि ये गुमराह युवा हैं, उन्हें गले लगाकर सही रास्ता दिखाने की जरूरत है।

Pm modi abusive remark student protest complaint withdrawn

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 04:02 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.