-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Anant Ambani Reached Uddhav Thackerays House And Cm Shindes House
महाराष्ट्र में आएगा सियासी भूचाल? पहले उद्धव ठाकरे तो बाद में सीएम शिंदे के घर पहुंचे अनंत अंबानी
- Written By: आकाश मसने
उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी ने राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। अनंत अंबानी ने मंगलवार रात पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके निवास 'मातोश्री' पर मुलाकात की।

एकनाथ शिंदे, अनंत अंबानी, उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में चुनावी बयार पूरी रफ्तार से बह रही है। सभी सियासी दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच देश और दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी ने राज्य के मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। अनंत अंबानी ने मंगलवार रात पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके निवास ‘मातोश्री’ पर मुलाकात की। दिलचस्प बात यह है कि इस मुलाकात के तुरंत बाद वह ‘वर्षा’ आवास गए और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। मुकेश अंबानी रात एक बजे वर्षा आवास पहुंचे थे। वहां उनके और सीएम शिंदे के बीच करीब दो घंटे तक चर्चा चली। अनंत की इन मुलाकातों के बाद राज्य में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
अनंत का काफिला रात करीब 10:30 बजे ‘मातोश्री’ पहुंचा था। वहां उन्होंने उद्धव से करीब दो घंटे तक चर्चा की। इस दौरान उद्धव के पुत्र तेजस भी मौजूद रहे। रात 12:30 बजे अनंत का काफिला ‘मातोश्री’ निकला और सीधे मुख्यमंत्री शिंदे से मिलने उनके सरकारी निवास ‘वर्षा’ पहुंच गया। इन दोनों के बीच हुई मुलाकातों के दौरान अंबानी की क्या और किन विषयों पर चर्चा हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
इस मुलाकात के बाद सियारी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। कयास लगाए जा रहे है कि सीट शेयरिंग से पहले क्या शिवसेना के दोनों गुट फिर से एक होने वाले है? वहीं इसके सूत्रधार अंबानी बनेंगे? बता दें कि कुछ दिन पहले बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि “उद्धव ठाकरे मुझसे मुलाकात कर शिवसेना को एक करने और महायुति में शामिल होने की बता कही थी।”
सम्बंधित ख़बरें
UBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लाखों छात्रों के थे मार्गदर्शक
यह भी पढ़ें:– शरद पवार की पार्टी ने जारी किया आरोपपत्र, महायुति सरकार पर लगाए कई आरोप
पहले भी कर चुके हैं मुलाकात
ऐसा नहीं है कि अंबानी परिवार का कोई सदस्य मातोश्री या वर्षा पर पहली बार गया है। इससे पहले वर्ष 2022 के सितंबर महीने में अनंत के साथ खुद मुकेश ‘मातोश्री’ गए थे। बाद में 2022 के अक्टूबर महीने में अनंत अपनी शादी का कार्ड लेकर एक बार फिर से ‘मातोश्री’ पहुंचे थे। इसी तरह अंबानी परिवार ‘वर्षा’ भी जाता रहा है। लेकिन विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में एक रात में राज्य के दो प्रमुख नेताओं के साथ प्रमुख औद्योगिक घराने के किसी प्रमुख सदस्य की इन मुलाकातों से राज्य में किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की अटकलें लगाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:– सिंदखेड राजा विधानसभा सीट: 1995 से राजेंद्र शिंगणे का राज, क्या छठी बार पहनेंगे जीत का ताज?
इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें
शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अंबानी परिवार का ठाकरे परिवार से मधुर पारिवारिक संबंध रहा है। धीरू भाई अंबानी और बालासाहेब ठाकरे के बीच मित्रता थी तो वहीं मुकेश अंबानी और उद्धव ठाकरे के बीच भी दोस्ताना संबंध रहे हैं। इसी तरह अनंत व आकाश अंबानी की आदित्य ठाकरे से अच्छी दोस्ती है। दोनों परिवार एक दूसरे के वैवाहिक समारोहों, गणेश उत्सव में शामिल होते रहे हैं। इसलिए इन मुलाकातों को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए।
Anant ambani reached uddhav thackerays house and cm shindes house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश
Aug 05, 2026 | 04:06 PMअंतरिक्ष में बड़ा हादसा! आज चंद्रमा से टकराया 4 हजार किलो वजनी SpaceX Rocket का टुकड़ा
Aug 05, 2026 | 04:06 PMPM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में नया मोड़, नाबालिग के खिलाफ शिकायत वापस; शिकायतकर्ता ने बदला फैसला
Aug 05, 2026 | 04:02 PMUBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 03:57 PMMusafir Cafe Season 2: एक बार फिर लौटेंगे मुसाफिर, इश्क की नई उड़ान के लिए हो जाइए तैयार
Aug 05, 2026 | 03:54 PM‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
Aug 05, 2026 | 03:52 PMशांति के नाम पर ISI की खौफनाक चाल! PoK की पीस कमेटी में शामिल हुआ जैश कमांडर
Aug 05, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













