-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Amit Shah Solved The Issue Of Seat Sharing Of Mahayuti
अमित शाह ने निकाल दिया सीट शेयरिंग का फार्मूला, जानिए महायुति में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
- Written By: आकाश मसने
दो दिवसीय मुंबई दौरे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को दिल्ली लौट गए। लेकिन दिल्ली जाने से पहले उन्होंने महायुति में सीटों के बंटवारे के जटिल पेंच को सुलझा दिया। शाह के हस्तक्षेप के बाद बीजेपी के महाराष्ट्र के नेताओं ने 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की जिद छोड़ दी है।

(डिजाइन फोटो)
मुंबई: दो दिवसीय मुंबई दौरे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को दिल्ली लौट गए। लेकिन दिल्ली जाने से पहले उन्होंने महायुति में सीटों के बंटवारे के जटिल पेंच को सुलझा दिया। सूत्रों का दावा है कि शाह ने पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, बाद में सहयोगी दलों के नेताओं से लंबी चर्चा की। परिणाम स्वरूप महायुति में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया। शाह के हस्तक्षेप के बाद बीजेपी के महाराष्ट्र के नेताओं ने 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की जिद छोड़ दी है। तो वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) और राकांपा (अजित पवार) भी थोड़ी नरमी बरतने को तैयार हो गए हैं।
सूत्रों का दावा है कि अब बीजेपी 144 से 150 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बीजेपी नए फॉर्मूले के तहत शेष 138 से 144 सीटें अपने प्रमुख सहयोगी दलों के लिए छोड़ने को तैयार हो गई। इसमें अजित पवार की एनसीपी को उसके विधायकों की संख्या के अनुरूप 60 से 62 तो वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 78 से 82 सीटें मिल सकती हैं।
उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही
सीट शेयरिंग के तय फॉर्मूले के तहत अगले दो से तीन दिनों में महायुति के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कहा जा रहा है कि पहली सूची में बीजेपी के 50 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। इसी तरह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना अपनी पहली सूची में 30 से 35 तो वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी के 12 से 14 उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। इस तरह 288 में से 100 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
शिंदे के ऑपरेशन टाइगर की निकलेगी हवा’, यू-टर्न का मन बना रहे हैं ओमराजे निंबालकर!
पवनराजे हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में हलचल, अमित शाह के दखल से सफल होगा ऑपरेशन टाइगर?
‘बगावत के बावजूद खाली हाथ’, पवनराजे निंबालकर हत्याकांड के फैसले पर ओमराजे की पहली प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में आएगा सियासी भूचाल? पहले उद्धव ठाकरे तो बाद में सीएम शिंदे के घर पहुंचे अनंत अंबानी
ऐसा रहा शाह का दौरा
बता दें कि अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मुंबई पहुंचे थे। अपने दौरे के दौरान शाह ने दादर के स्वामी नारायण मंदिर स्थित योगी सभागृह में बीजेपी के कोकण संभाग के नेताओं एवं प्रमुख पदाधिकारियों एवं नेताओं को विधानसभा में जीत के रोड मैप के साथ बीजेपी की भविष्य की योजना भी समझा गए।
गृहमंत्री अमित शाह ने विश्वास के साथ कहा कि 2024 में महायुति की सरकार अवश्य आएगी लेकिन 2029 में बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाएगी। इस दौरान शाह ने एकला चलो के संकेत देते हुए यह भी कहा कि 2029 में बीजेपी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने लायक बने, ऐसी तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
महायुति के नेताओं से मुलाकात
मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह के समय सह्याद्री अतिथि गृह में विश्राम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, महायुति में शामिल घटक दलों के प्रमुख नेताओं में शामिल सीएम शिंदे और डीसीएम अजित पवार एवं सुनील तटकरे से भी मिले। इस दौरान शाह के साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी बैठकों में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– सिंदखेड राजा विधानसभा सीट: 1995 से राजेंद्र शिंगणे का राज, क्या छठी बार पहनेंगे जीत का ताज?
मुंबई में चुनौती
सूत्रों के अनुसार, शाह ने बीजेपी के नेताओं और पदाधिकारियों को हर बूथ में 25 वोट बढ़ाने का प्रयास करने का निर्देश दिया है। इसी तरह उन्होंने सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार) के कार्यकर्ताओं को भी कम से कम 10 फीसदी वोट बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है। शाह ने यह स्वीकार किया है कि भले ही 2019 में कोकण की 75 सीटों में से 27 सीटें बीजेपी और 29 सीटें ठाकरे ने जीती थीं। लेकिन बदले हालात में कोकण संभाग की 75 विधानसभा सीटों में से मुंबई महानगर की 36 सीटों पर बीजेपी को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
उद्धव गुट से कड़ी टक्कर
बैठकों में यह स्वीकार किया गया कि मुंबई महानगर में महायुति को मुख्य रूप से शिवसेना (उद्धव गुट) से कड़ी टक्कर मिल सकती है। क्योंकि 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 36 में से 16 सीटें जीतीं थीं जबकि उद्धव गुट ने 14 सीटें जीतीं थीं। फिलहाल उन 14 विधायकों में से 8 विधायक अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पाले में जा चुके हैं लेकिन शेष 8 आज भी पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हैं और मुंबई महानगर में शिवसेना का प्रभाव आज भी बरकरार है।
ऐसा हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी देखने को मिला था। लोकसभा चुनाव में उद्धव गुट के तीन उम्मीदवार अरविंद सावंत, अनिल देसाई और संजय दीना पाटिल जीत कर संसद पहुंचे तो वहीं अमोल कीर्तिकर को अविश्वसनीय हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह कांग्रेस की मुंबई प्रदेश अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ की जीत में भी उद्धव गुट का बड़ा योगदान रहा। साफ है कि उद्धव गुट यहां विधानसभा में भी कड़ी टक्कर देने की पूरी कोशिश करेगा।
Amit shah solved the issue of seat sharing of mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yoga VS Gym: योग या जिम? जानिए आपकी बॉडी और हेल्थ के लिए कौन-सा विकल्प है बेस्ट
Jun 21, 2026 | 10:09 AMगणपतिपुले में डूबे छत्रपति संभाजीनगर के 5 युवक, 1 का शव बरामद, 4 की तलाश जारी; पर्यटकों में मचा हड़कंप
Jun 21, 2026 | 10:07 AMIND A vs SL A Final: खिताबी मुकाबले में भारत की पहले बल्लेबाजी, वैभव सूर्यवंशी से घातक पारी की उम्मीद
Jun 21, 2026 | 10:03 AMकच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा; जयंत पाटील ने केंद्र से मांगी कीमतों में कटौती
Jun 21, 2026 | 10:02 AMडिग्रियां व तजुर्बा धरा रह गया, ठगों का सिम कार्ड वाला आइडिया चल गया; नागपुर के रिटायर्ड अभियंता के साथ ठगी
Jun 21, 2026 | 09:55 AMFIFA World Cup: जर्मनी ने कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह
Jun 21, 2026 | 09:53 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
Jun 21, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














