- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Amravati Water Supply Power Cut Mahavitaran Bill Dues
यवतमाल में दोहरी मार! 28 योजनाओं की बिजली कटी, अब हजारों गांवों में पानी के लिए मचेगा हाहाकार
Water Supply Scheme Power Cut: यवतमाल-अमरावती में जल संकट की आहट! ₹148 करोड़ का बिजली बिल बकाया, महावितरण काटेगा कनेक्शन। 28 योजनाएं पहले ही बंद। मार्च एंडिंग ने बढ़ाई प्रशासन की धड़कनें।
- Written By: प्रिया जैस

जलापूर्ति योजनाओं पर उधारी का संकट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mahavitaran Electricity Bill Dues Yavatmal: महावितरण के अमरावती परिमंडल अंतर्गत अमरावती और यवतमाल जिलों की लगभग 4 हजार सार्वजनिक जलापूर्ति योजनाओं पर कुल 148 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। बकाया वसूली के लिए महावितरण ने सख्त रुख अपनाया है और बिल भुगतान में लापरवाही बरतने वाली योजनाओं की बिजली आपूर्ति कभी भी काटी जा सकती है।
इससे उत्पन्न होने वाले कृत्रिम जल संकट के लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे, ऐसा महावितरण ने स्पष्ट किया है। महावितरण द्वारा बकाया वसूली के लिए संबंधित विभागों से लगातार संपर्क किया गया है। प्रत्यक्ष मुलाकात, पत्र व्यवहार, स्मरण पत्र और मोबाइल संदेशों के माध्यम से बिल भरने की अपील की गई, लेकिन अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिलने के कारण अब बिजली आपूर्ति बंद करने की कार्रवाई अनिवार्य हो गई है।
- 1,957 जलापूर्ति योजनाएं संचालित
- 148 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया
- 28 सार्वजनिक योजनाएं की गईं बंद
जलापूर्ति योजनाओं की बिजली आपूर्ति की बंद
इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालयों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। अमरावती परिमंडल में कुल 3,987 सार्वजनिक जलापूर्ति योजनाएं बकायेदार हैं, जिन पर 148 करोड़ 49 लाख रुपये बकाया है। इनमें से यवतमाल जिले की 1,957 योजनाओं पर 58 करोड़ 85 लाख रुपये बकाया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल 8 दिन शेष होने के कारण महावितरण ने वसूली अभियान तेज कर दिया है।
यह भी पढ़ें – महामार्गों पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक! 15 टन की क्षमता और 35 टन का भार; आखिर कब जागेगा आरटीओ?
सम्बंधित ख़बरें
कमर में बंदूक और रिमोट वाले नकली सांप, अशोक खरात का नया कारनामा, ऐसे चलता था अघोरी साम्राज्य
गुटखा-हुक्का मामले में नया मोड़, हाईकोर्ट में याचिका से महाराष्ट्र सरकार पर सवाल
गड़चिरोली में 100 करोड़ का ‘गटर घोटाला’? 5 साल बीते, आधे शहर में पाइपलाइन तक नहीं पहुंची! ठेकेदार की खुली पोल
भिवंडी मनपा: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर कार्रवाई से बवाल, मनपा प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल
इसी बीच 1 करोड़ 25 लाख रुपये की बकाया राशि के चलते 28 सार्वजनिक जलापूर्ति योजनाओं की बिजली आपूर्ति पहले ही बंद की जा चुकी है। मार्च महीने के आर्थिक महत्व को देखते हुए बिजली आपूर्ति बाधित होने से जल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित विभागों से तत्काल बकाया राशि जमा करने की अपील मुख्य अभियंता अशोक सालुंके ने की है।
गैस के साथ अब पानी की किल्लत
बिते कुछ समय से जिले में नागरिकों को सिलेंडर गैस मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में सिलेंडर के लिए तडके ही गैस एजंसी की सामने कतारें लग रही हैं। अब बिजली वितरण विभाग सार्वजनिक जलापूर्ति योजना की बिजली आपूर्ति खंडीत करने की चेतावनी दे रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढने के आसार दिखाई दे रहे है।
Yavatmal amravati water supply power cut mahavitaran bill dues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कमर में बंदूक और रिमोट वाले नकली सांप, अशोक खरात का नया कारनामा, ऐसे चलता था अघोरी साम्राज्य
Mar 23, 2026 | 11:50 AMगुटखा-हुक्का मामले में नया मोड़, हाईकोर्ट में याचिका से महाराष्ट्र सरकार पर सवाल
Mar 23, 2026 | 11:48 AM‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 4 दिन में 600 करोड़ पार, बाहुबली-RRR के रिकॉर्ड चकनाचूर
Mar 23, 2026 | 11:44 AMगड़चिरोली में 100 करोड़ का ‘गटर घोटाला’? 5 साल बीते, आधे शहर में पाइपलाइन तक नहीं पहुंची! ठेकेदार की खुली पोल
Mar 23, 2026 | 11:41 AMभिवंडी मनपा: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर कार्रवाई से बवाल, मनपा प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल
Mar 23, 2026 | 11:28 AM‘साजिश या तंत्र-मंत्र?’ विधायक अमोल मिटकरी ने अजित पवार के हादसे को ‘अघोरी अनुष्ठान’ से जोड़ा, जांच की मांग
Mar 23, 2026 | 11:22 AMना बनी फ्लाइट अटेंडेंट, ना चली मॉडलिंग…फिर ‘तुलसी’ बनकर चमकीं और राजनीतिक में भी किया कमाल
Mar 23, 2026 | 11:19 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM
ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM










