- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Farmers In Amravati Yavatmal Owe Rs 201 Crore In Electricity Bills Mahavitaran Launches Special Drive To Recover Them
अमरावती-यवतमाल में किसानों पर 201 करोड़ का बिजली बिल बकाया, वसूली के लिए महावितरण की विशेष मुहिम
अमरावती और यवतमाल जिलों में 7.5 एचपी से अधिक पंप धारकों पर 201.64 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। महावितरण ने वसूली अभियान तेज किया है।

Amravati Circle: अमरावती परिमंडल के अंतर्गत अमरावती और यवतमाल जिलों में 7.5 एचपी या उससे अधिक क्षमता वाले कृषि पंप धारक किसानों पर कुल 201 करोड़ 64 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है. इस भारी बकाया राशि की वसूली के लिए महावितरण ने मार्च महीने में विशेष मुहिम शुरू की है. इसके तहत कर्मचारी घरघर जाकर बिल वसूली कर रहे हैं.
मुख्य अभियंता अशोक सालुंके ने सभी बकायादार किसानों से अपना बकाया बिल तुरंत भरकर सहयोग करने की अपील की. फोटो फाईल बलिराजा मुफ्त बिजली योजना महावितरण ने साफ किया है कि बलिराजा मुफ्त बिजली योजना सभी किसानों के लिए नहीं है. यह योजना केवल 7.5 एचपी से कम क्षमता वाले कृषि पंपों के लिए ही लागू है.
इस योजना के तहत सरकार ने 2025 से 2030 तक की अवधि के लिए ऐसे पंपों का चालू बिजली बिल शून्य कर दिया है. हालांकि, जिन किसानों के पास 7.5 एचपी या उससे अधिक क्षमता के पंप हैं, उनके लिए बिजली बिल भरना अनिवार्य है. दिन में बिजली आपूर्ति और सौर योजना किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना चलाई जा रही है. इसके तहत सौर परियोजनाएं, फीडर पृथक्करण, नई बिजली लाइनें और सबस्टेशन बनाने का काम बड़े स्तर पर जारी है.
सम्बंधित ख़बरें
नवीकरणीय ऊर्जा एवं भंडारण नीति को मंजूरी, 2035 तक 100 गीगावॉट क्षमता का लक्ष्य
पश्चिम रेलवे के वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच ब्लॉक, प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक
अमरावती: फर्श से अर्श तक! प्रगतिशील किसान रवींद्र मेटकर को मिला ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण का निमंत्रण
नांदगांव-कुरहा मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’, घटिया निर्माण से 3 की जान; नागरिकों में आक्रोश
महावितरण के अनुसार परिमंडल के लगभग 2.80 लाख किसानों में से करीब 70 प्रतिशत किसानों को अब दिन में बिजली आपूर्ति का लाभ मिल रहा है. जिलेवार बकाया आंकड़े संभाग में 7.5 एचपी से अधिक क्षमता वाले कुल 6,076 किसान बकायादार हैं. इनमें से अमरावती जिले के 4,098 किसानों पर 106 करोड़ 2 लाख रुपये बकाया हैं, जबकि यवतमाल जिले के 1,978 किसानों पर 95 करोड़ 62 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है. महावितरण ने इन सभी किसानों से समय पर भुगतान करने का आग्रह किया है.
Farmers in amravati yavatmal owe rs 201 crore in electricity bills mahavitaran launches special drive to recover them
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवीकरणीय ऊर्जा एवं भंडारण नीति को मंजूरी, 2035 तक 100 गीगावॉट क्षमता का लक्ष्य
Mar 21, 2026 | 07:34 PMविजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी के बाद हनीमून की तस्वीर वायरल, रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल
Mar 21, 2026 | 07:32 PMHimachal Budget 2026: सीएम सुक्खू ने अपनी सैलरी 50% काटी, मंत्रियों और अफसरों के वेतन में भी भारी कटौती
Mar 21, 2026 | 07:25 PM‘यह अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन’, नतांज परमाणु केंद्र पर हमले से भड़का रूस; इन देशों को दी चेतावनी
Mar 21, 2026 | 07:25 PMलंदन की सड़कों पर दिखा ऑटो-रिक्शा, भारतीय शख्स बोला- ‘दिल्ली जैसा लगा’, वीडियो वायरल
Mar 21, 2026 | 07:08 PMगोंदिया: भीषण गर्मी में पशुधन पर संकट; चारे-पानी की किल्लत से पशुपालक बेहाल
Mar 21, 2026 | 07:06 PMईरान में अब कोई बॉस नहीं! नेतन्याहू ने कहा कमांड स्ट्रक्चर पूरी तरह फेल, क्या ढहने वाला है तेहरान का शासन?
Mar 21, 2026 | 07:05 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM













