-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar 2 Box Office Collection 4 Days Worldwide Record Breaks Baahubali Rrr
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 4 दिन में 600 करोड़ पार, बाहुबली-RRR के रिकॉर्ड चकनाचूर
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dhurandhar The Revenge collection ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। साथ ही 4 दिनों में 691 करोड़ की कमाई कर बाहुबली और RRR जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

धुरंधर: द रिवेंज ने इन फिल्मों को पछाड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छाई हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में कमाई के ऐसे आंकड़े छू लिए हैं, जिसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड हिला दिए हैं। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म का अबतक का कलेक्शन।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
पेड प्रिव्यू से ही फिल्म ने शानदार शुरुआत की थी और पहले वीकेंड तक आते-आते यह कमाई के मामले में रॉकेट बन गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 4 दिनों के अंदर करीब 691.32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा किसी भी फिल्म के लिए बेहद बड़ा माना जाता है।
भारत में भी फिल्म का जलवा कम नहीं है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ चार दिनों में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 115 करोड़ की कमाई ने इसे और मजबूत बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
कई फिल्मों को पछाड़ रच दिया इतिहास
दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसमें बाहुबली 2: द कंक्लूजन, आरआरआर और कल्कि 2898 AD जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। हालांकि सबसे ज्यादा ओपनिंग का रिकॉर्ड अभी भी पुष्पा 2: द रूल के नाम है, जिसने पहले वीकेंड में करीब 762 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो यह जल्द ही भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें- ना बनी फ्लाइट अटेंडेंट, ना चली मॉडलिंग…फिर ‘तुलसी’ बनकर चमकीं और राजनीतिक में भी किया कमाल
आपको बता दें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की यह सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि कंटेंट और स्केल का सही मेल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाता है। अब सभी की नजर इस पर है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करती है।
Dhurandhar 2 box office collection 4 days worldwide record breaks baahubali rrr
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













