Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अवैध संबंध और जान से मारने की धमकी, यवतमाल में पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमी युवक को उतारा मौत के घाट

Yavatmal Murder Case: यवतमाल पुलिस की बड़ी कामयाबी। अतिश देशमुख हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा! पत्नी को परेशान करने और धमकी देने पर पति-पत्नी ने मिलकर की थी हत्या।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 18, 2026 | 12:00 PM

यवतमाल में हत्या (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Atish Deshmukh Murder: यवतमाल जिले के लाडखेड़ पुलिस थाना क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) यवतमाल की टीम ने की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मार्च की सुबह करीब 8 बजे लाडखेड थाना क्षेत्र के ग्राम वाघापुर के खेत परिसर में 30 से 35 वर्ष के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव पर पत्थर से हमला करने और चाकू से वार करने के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। बाद में मृतक की पहचान अतिश सुभाषराव देशमुख (36), निवासी गोविंद नगर, यवतमाल के रूप में हुई।

हत्या का मामला दर्ज किया

मृतक के चाचा पंजाबराव मारोतराव देशमुख की शिकायत पर लाडखेड पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने जांच शुरू की।

सम्बंधित ख़बरें

बीच सड़क पर बाघ को रोका, फिर मोबाइल निकालकर बनाने लगे वीडियो; ताडोबा प्रशासन ने दर्ज किया केस

जलगांव मनपा में स्वीकृत सदस्यों पर सियासी घमासान, 7 सीटों पर विवाद, उबाठा की सीट रोकने में जुटी भाजपा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित कंटेनर इनोवा पर पलटा, 3 की मौके पर मौत, कई लोग गंभीर घायल

यशवंत स्टेडियम बनेगा ‘पार्किंग हब’? धंतोली की ट्रैफिक समस्या सुलझाने के लिए IMA ने हाई कोर्ट से लगाई गुहार

तकनीकी जांच और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस को अंकुश नामदेवराव खोडे (42) और उनकी पत्नी रुपाली अंकुश खोडे (38), निवासी दांडेकर लेआउट, यवतमाल पर संदेह हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक का रुपाली खोडे के साथ अनैतिक संबंध थे।

यह भी पढ़ें – Special Train: नागपुर से पुणे-मुंबई के लिए आ गई स्पेशल ट्रेन, डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों को मिला अस्थायी स्टापेज

धमकियों से तंग आकर वारदात को दिया अंजाम

इसी कारण वह उसे बार-बार परेशान करता था और उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था। लगातार हो रहे इस विवाद से तंग आकर दोनों ने मिलकर शनिवार 14 मार्च को मृतक अतिश को वाघापुर के खेत क्षेत्र में बुलाया और चाकू से हमला कर तथा पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए लाडखेड पुलिस थाने के हवाले कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे तथा उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।

Yatvatmal murder case solved couple arrested atish deshmukh death 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2026 | 12:00 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Murder
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.