यवतमाल में प्रेम विवाद में महिला की सुनसान जगह पर हत्या, आरोपी को 5 दिन का PCR

रालेगांव शहर से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित सोनुर्ली जंगल परिसर में शनिवार की दोपहर में महिला का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। इस परिसर में अनेक प्रेमी युगल आते हैं इस वजह से पुलिस ने उसी दिशा से जांच की। उक्त हत्या में रालेगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, पिंपरी निवासी आरती शरद कोवे (35) ऐसा मृतक महिला का नाम है, वही शांति नगर रालेगांव निवासी दर्शन उर्फ गणेश दिलीप येपारी (21) ऐसा आरोपी का नाम है।
Woman Murder in Yavatmal
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

यवतमाल. रालेगांव शहर से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित सोनुर्ली जंगल परिसर में शनिवार की दोपहर में महिला का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। इस परिसर में अनेक प्रेमी युगल आते हैं इस वजह से पुलिस ने उसी दिशा से जांच की। उक्त हत्या में रालेगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, पिंपरी निवासी आरती शरद कोवे (35) ऐसा मृतक महिला का नाम है, वही शांति नगर रालेगांव निवासी दर्शन उर्फ गणेश दिलीप येपारी (21) ऐसा आरोपी का नाम है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में लेकर गया तब न्यायालय ने उसे पांच दिन का पीसीआर दिया। सोनुर्ली जंगल परिसर में एक महिला का शव मिलने की जानकारी स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को दी, तब रालेगांव पुलिस व स्थानीय अपराध शाखा के दस्ते ने घटनास्थल  पर पहुंचकर मुआयना किया। महिला के शरीर पर चाकू के निशान थे। इस वजह से उक्त महिला की हत्या होने का संदेह पुलिस ने व्यक्त कर जांच शुरू की। साथ ही घटना की जानकारी महिला के पति को दी गई। घटनास्थल का पंचनामा कर शव को शवविच्छेदन के लिए ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया। वहा भी महिला के शरीर पर चाकू के निशान मिले थे। पुलिस ने जांच शुरू की।

महिला का प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई। उक्त मामले में संदिग्ध के रूप में शांति नगर के दर्शन उर्फ गणेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने हत्या की कबूली दी। आरोपी के अनुसार मृतक के साथ उसके प्रेम संबंध थे, इसी वजह से दोनों के बीच विवाद होते थे। इसी विवाद के चलते शुक्रवार 16 अगस्त को सोनूर्ली जंगल परिसर में लेकर गया और वहां दोनों का विवाद हुआ। तब आरोपी ने चाकू से महिला के सीना, पीठ समेत अन्य जगहों पर वार कर उसकी हत्या की। आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार 18 अगस्त को न्यायालय में पेश किया तब न्यायालय ने 5 दिन तक पीसीआर सुनाया।

आरती को न्याय दो : बिरसा ब्रिगेड की मांग

नागरिकों की जानकारी से वहां की परिस्थिति के आधार पर  मृतक आरती कोवे के साथ सामूहिक दुराचार कर उसकी हत्या की है यह दिखाई दे रहा है। उक्त घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दोषियों को सजा दिया जाए  इस मांग को लेकर बिरसा ब्रिगेड और आदिवासी संगठनों ने अरविंद कुलमेथे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता को रविवार 18 अगस्त को निवेदन दिया।  इस समय अनेक नागरिक उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com