यवतमाल में हत्या की वारदात, घरेलू विवाद में युवक को मारा चाकू; अस्पताल में तोड़ा दम

यवतमाल के उमरखेड़ तहसील के मुलावा गांव में घरेलू विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम अविनाश गीरजाजी बावने (38) बताया गया है। वहीं हमलावार का नाम मुलावा निवासी राहुल गणेश मन्ने (19) है। अविनाश ने नांदेड जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
Murder in Umarkhed, Yavatmal
घटनास्थल पर पुलिस
Published on: 
Updated on: 

यवतमाल. यवतमाल के उमरखेड़ तहसील के मुलावा गांव में घरेलू विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम अविनाश गीरजाजी बावने (38) बताया गया है। वहीं हमलावार का नाम मुलावा निवासी राहुल गणेश मन्ने (19) है। अविनाश ने नांदेड जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

दरअसल, गुरुवार की शाम अविनाश और राहुल के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान राहुल ने तेज धारदार चाकू अविनाश के पेट में घोंपकर उसे घायल कर दिया। चाकू शरीर के आरपार घुस जाने से खून से सनी अवस्था में उसे मुलावा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, यहां से उमरखेड के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। हालत चिंताजनक होने से नांदेड के जिला अस्पताल में लाया गया।

नांदेड में घायल पर शल्यक्रिया किए जाने की जानकारी रिश्तेदारों से प्राप्त हुई थीं। परंतु 5 जुलाई की दोपहर में अविनाश बावणे की मृत्यु हो गई। मामले की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंत गायकवाड के मार्गदर्शन में थानेदार पंकज दाभाडे, आशिष झिमटे, बीटजमादार देविदास आठवले, संदीप शेरे कर रहे हैं।

SDPO ने दी घटनास्थल को भेंट

मुलावा में चाकू हमले की पार्श्वभूमि पर 5 जुलाई को घटनास्थल पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंत गायकवाड ने भेंट दी और पुलिस प्रशासन को तत्पर रहने की सूचना दी।

कानूनी कार्रवाई की जा रही

4 जुलाई को हुए चाकू हमले में गंभीर जखमी अविनाश बावणे की 5 जुलाई को नांदेड के सरकारी अस्पताल में मृत्यु हुई है। उक्त घटना में हत्या की धारा को बढाने की प्रक्रिया चल रही है।

-पंकज दाभाडे थानेदार, पोफाली पुलिस थाना

Navbharat Live
navbharatlive.com