Yavatmal News: वणी नगर परिषद की बैठक एक घंटे तक नहीं हुई शुरू, पार्षदों ने जताया विरोध
Wani Nagar Parishad: वणी नगर परिषद की स्थायी समिति की बैठक निर्धारित समय के एक घंटे बाद भी शुरू नहीं हो सकी। बैठक में देरी से नाराज पार्षदों ने नगराध्यक्ष को विरोध पत्र सौंपा।
- Written By: आंचल लोखंडे
वणी नगर परिषद- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wani Standing Committee Meeting: वणी नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर शुक्रवार 24 जुलाई को उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब सुबह 11 बजे निर्धारित स्थायी समिति की बैठक पूरे एक घंटे तक शुरू ही नहीं हो सकी।
बैठक के लिए समय पर पहुंचे पार्षदों और अधिकारियों को बिना किसी सूचना के इंतजार करना पड़ा, जिससे नाराज पार्षद अजय पांडुरंग धोबे और राजू भोंगले ने नगराध्यक्ष विद्या आत्राम को विरोध पत्र सौंपकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई, पार्षदों का आरोप है कि वे बैठक की सूचना का सम्मान करते हुए तय समय पर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे थे। कई विभागों के अधिकारी भी समय पर मौजूद थे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक नगराध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न विषय समितियों के सभापति बैठक स्थल पर नहीं पहुंचे।
वणी नगर परिषद में बैठक में देरी
नतीजतन बैठक शुरू ही नहीं हो सकी और जनप्रतिनिधियों का एक घंटा यूं ही बर्बाद हो गया। नगराध्यक्ष को सौंपे गए निवेदन में मांग की गई है कि बैठक में हुई देरी के वास्तविक कारणों की लिखित जानकारी सभी सदस्यों को दी जाए तथा इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में CNG संकट गहराया, गैस प्रेशर कम होने से पंपों पर लंबी कतारें; आंदोलन की चेतावनी
दहेज व चरित्र पर संदेह के नाम पर अत्याचार: छत्रपति संभाजीनगर में 2 विवाहिताओं का उत्पीड़न, 8 के खिलाफ केस दर्ज
Amravati News: अमरावती में शराब लदे ट्रक से चोरी, पुलिस पहुंचते ही पेटियां छोड़कर भागे लोग
Amravati News: अमरावती में हेलमेट नियम लागू, पहले दिन 445 चालान और ₹4.45 लाख का जुर्माना
ये भी पढ़े: Amravati News: अमरावती में 4.39 लाख उपभोक्ता पात्र, रूफटॉप सोलर योजना का उठाएं लाभ
पार्षदों ने नगराध्यक्ष को सौंपा विरोध पत्र
अजय पांडुरंग धोबे और राजू भोंगले ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस घटना के बाद नगर परिषद की कार्यशैली को लेकर शहर के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
