दहेज व चरित्र पर संदेह के नाम पर अत्याचार: छत्रपति संभाजीनगर में 2 विवाहिताओं का उत्पीड़न, 8 के खिलाफ केस दर्ज
Aurangabad Dowry Case: संभाजीनगर में दहेज व मायके से पैसे लाने के दबाव को लेकर 2 विवाहिताओं से प्रताड़ना का मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों मामलों में ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर, दहेज प्रताड़ना, सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Domestic Violence Dowry Harassment: छत्रपति संभाजीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मायके से पैसे लाने की मांग को लेकर दो विवाहिताओं को ससुरालियों ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की घटनाएं सामने आई हैं। पुंडलिक नगर व एमआईडीसी सिडको पुलिस थानों में ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
33 वर्षीय महिला का विवाह 30 अगस्त 2020 को मिलिंद बनकर से होने के बाद कुछ समय ससुराल में रहने के पश्चात दंपति पुणे में रहने लगा। विवाह में अपेक्षित दहेज व उपहार न मिलने की बात कहकर ससुराल पक्ष ने पति को भड़काया।
तदुपरांत पति मिलिंद, ससुर दगडू बनकर, ननंद पंचशीला सातदिवे व देवर भीमा बनकर सहित 4 लोगों के खिलाफ पुंडलिकनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह कर पीटा। ससुर, ननद व देवर भी उसका साथ देते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती में शराब लदे ट्रक से चोरी, पुलिस पहुंचते ही पेटियां छोड़कर भागे लोग
Amravati News: अमरावती में हेलमेट नियम लागू, पहले दिन 445 चालान और ₹4.45 लाख का जुर्माना
सिडको बस स्टैंड परिसर में बेखौफ बदमाश: युवक को रिक्शे में बिठाकर चाकू की नोक पर लूटा, मोबाइल व नकदी ले उड़े
पुणे के 6 बांधों से भारी जल विसर्ग, नदियों के किनारे अलर्ट; पावना बांध 96% भरने पर भी पिंपरी में पानी कटौती
दहेज में 5 लाख रुपए लाने का बनाया दबाव
महिला के मायके में प्रसव के दौरान 30 जून 2021 को देवर की शादी के लिए 10 लाख रुपये लाने की मांग की गई, पुणे स्थित मकान के ऋण की किश्तों के लिए 5 लाख रुपये और लाने दबाव बनाया गया, पैसे देने से इनकार करने पर प्रताड़ना और बढ़ गई।
17 जुलाई 2026 को मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया गया। दूसरी घटना में मायके से 50,000 रुपये लाने को लेकर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, गर्भावस्था में पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति संग 4 लोगों के खिलाफ एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-सिडको बस स्टैंड परिसर में बेखौफ बदमाश: युवक को रिक्शे में बिठाकर चाकू की नोक पर लूटा, मोबाइल व नकदी ले उड़े
दहेज के लिए गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि विवाह के बाद कुछ माह तक सब कुछ सामान्य था। बाद में मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया गया। गर्भावस्था के दौरान भी महिला की पिटाई की गई। तबीयत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया गया। प्रसव के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, बाद में फिर पैसों की मांग को लेकर सताया गया। महिला ने मोबाइल छीन मायके छोड़ने का आरोप भी लगाया है।
