काश रियाज ने 'ना' कह दिया होता...मौत के मातम से दहला यवतमाल, बेटियों का शव देख पिता ने छोड़ी दुनिया

Skoda Car Crash: शुक्रवार की सुबह वणी शहर के लिए कभी न भूलने वाली बन गई। वणी–घुग्गुस राज्यमार्ग पर स्थित जन्नत होटल के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक खुशहाल परिवार को चंद पलों में उजाड़ दिया।
Skoda Car Crash: शुक्रवार की सुबह वणी शहर के लिए कभी न भूलने वाली बन गई। वणी–घुग्गुस राज्यमार्ग पर स्थित जन्नत होटल के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक खुशहाल परिवार को चंद पलों में उजाड़ दिया।
कार हादसा (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Yavatmal Accident: यवतमाल जिले के वणी में कार और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर में शेख परिवार के मुखिया रियाजुद्दीन शेख (53) तथा उनकी तीन बेटियां मायरा (17), जोया (13) और अनिबा (11) की मौत हो गई। जबकि रियाजुद्दीन के भाई की पाँच साल की बेटी इनाया गंभीर रूप से घायल है और नागपुर के अस्पताल में जीवन-मृत्यु से जूझ रही है।

वसंत गंगा विहार परिसर के निवासी रियाजुद्दीन शेख लाल पुलिया के पास ट्रक रिपेयरिंग गैराज चलाते थे। शुक्रवार को गैराज बंद था। घर में आराम कर रहे रियाज से उनकी बड़ी बेटी मायरा ने कहा “अब्बा, आज मैं कार चलाना सीखना चाहती हूं।" पहले तो रियाज ने मना किया, लेकिन बेटी की मिन्नतों के आगे आखिर पिता का दिल पिघल गया। मायरा के साथ छोटी बहनें जोया और अनिबा भी जाने की जिद करने लगीं।

मातम में डूबा परिवार

तभी रियाज के छोटे भाई शारिक की नन्ही बेटी इनाया भी खेलने की जिद के साथ कार में बैठ गई और परिवार की यह छोटी-सी खुशी पलभर में मातम में बदल गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वणी पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। कार के दरवाजे तोड़कर शवों और घायल को बाहर निकाला गया। सरकारी अस्पताल में चारों पार्थिव देहें पहुंचीं, तो पूरा अस्पताल परिसर मातम में डूब गया।

Skoda Car Crash: शुक्रवार की सुबह वणी शहर के लिए कभी न भूलने वाली बन गई। वणी–घुग्गुस राज्यमार्ग पर स्थित जन्नत होटल के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक खुशहाल परिवार को चंद पलों में उजाड़ दिया।
दर्दनाक हादसा (सौजन्य-नवभारत)

हजारों नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी हर आंख नम थी, हर जुबान पर बस एक ही सवाल इतनी मासूम उम्र में इतना बड़ा ग़म क्यों? ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस निरीक्षक गोपाल उंबरकर के मार्गदर्शन में वणी पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महीने के आखिरी दिन घटी यह दर्दनाक घटना पूरे शहर को विचलित कर गई। हर गली, हर घर में अब सिर्फ एक ही चर्चा है “काश रियाज भाई ने उस दिन ‘ना’ ही कह दी होती।

एक पल की गलती, और सब खत्म

सुबह करीब 10:45 बजे रियाज अपनी स्कोडा कार (MH01 AH 5700) से ब्राह्मणी रोड होते हुए घुग्घूस मार्ग की ओर बढ़े। इस समय कार चला रही थी मायरा। जन्नत होटल के पास कार का नियंत्रण अचानक छूट गया और वह डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा में जा पहुंची।

उसी वक्त सामने से आ रहे ट्रक (MH40 AK 0358) ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मौके पर ही मायरा, जोया और अनिबा की मौत हो गई। रियाज मामूली घायल हुए, परंतु अपनों का वह भयावह दृश्य देखकर हृदयाघात से उन्होंने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।